कसया/कुशीनगर। जिलाधिकारी कुशीनगर एस. राजलिंगम व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा संयुक्त रुप से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जागरुकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अभियान का उद्देश्य जनपद के किसानों को प्रधानमत्री फसल बीमा योजना के बारे में जागरुक करना है जिससे ज्यादा से ज्यादा किसान इस योजना का लाभ ले सके। श्रीमान् जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अपनी फसल का बीमा कराकर प्राकृतिक आपदा से सुरक्षा प्रदान कर जनपद में सर्वाधिक दावाराशि प्राप्त करने वाले 5 किसानो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
सांसद ने डीएम संजय चौहान से दूरभाष पर की वार्ता, बाढ़ पीड़ितों को न…
दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…
हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेट्रोल पंप के समीप बालू के…