News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: डीएम ने डेटा एन्ट्री ऑपरेटर के कार्य में अनियमितता पर सी0एम0ओं0 को कार्यवाही का दिया निर्देश

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 6, 2021  |  3:53 PM

766 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: डीएम ने डेटा एन्ट्री ऑपरेटर के कार्य में अनियमितता पर सी0एम0ओं0 को कार्यवाही का दिया निर्देश

कुशीनगर (ब्यूरो)। इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेन्टर में आयोजित नियमित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम के द्वारा की गई।
उक्त बैठक में डेटा एन्ट्री आपरेटर का मुददा, टीकाकरण, अनाथ बच्चों का सर्वे, कोविड के बढ़ते मामलों में बाजार बन्द, ऑक्सीजन प्लांट के लिए जगहों का चुनाव, सेनेटाइजर की शिकायत इत्यादि मामलों पर चर्चा हुई।
इस सन्दर्भ में एक बार फिर जिलाधिकारी के द्वारा डेटा एन्ट्री ऑपरेटर के द्वारा कार्य में अनियमितता हेतु सी0एम0ओं0 को कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए। उन्होनें टीकाकरण केन्द्र पर आयुष्मान कार्ड बनाने के बारे में जागरूकता फैलाए जाने की रिपोर्ट भी मुख्य चिकित्साधिकरी से लिया। कोविड से अनाथ हुए बच्चों के सर्वे के बारे में जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी से लिया गया। कन्टेनमेंट जोन की स्थिति जानी तथा जिन क्षेत्रों में कोविड मामलों में वृद्वि देखी जा रही हे वहाँ बाजार को बन्द कराने का निर्देश अपर पुलिस अधीक्षक को दिया गया। ऑक्सीजन प्लांट हेतु स्थल के चयन को लेकर भी समीक्षा हुई। टीकाकरण केन्द्रो के बारे में पूछताछ की गई। ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर के भुगतान में देरी पर मुख्य चिकित्साधिकारी को फटकार लगी। जिलाधिकारी ने उनसे कार्यो में लापरवाही करने पर यह भी पूछा कि आपने पिछले 48 घंन्टे में क्या काम किया है रिपोर्ट सौंपिए।
कुछ शिक्षकों की इस प्रकार की शिकायत मिलने पर ड्यूटी के बावजूद तनख्वाह काटा गया उन्होने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि जाँच कीजिए यदि वास्तव में अनुपस्थिति है तो कार्यवाही करे।
उक्त बैठक में कसया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से मिली शिकायत कि सेनेटाइजर में 0%अल्कोहल है, को संज्ञान में लेते हुए उन्होने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि किसी भी नगर पंचायत में यदि सेनेटाइजर खरीदा जाता है तो उसके सैम्पल को अनिवार्य रूप से परखा जाए एवं शिकायत की पुष्टि होने पर उस पर कार्यवाही की जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, अपर जिलाधिकारी विन्ध्यवासिनी राय, अपर पुलिस अधीक्षक ए0 पी0 सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी नरेन्द्र गुप्ता समेत सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking