News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: ऑक्सीजन प्लांट का शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कराने का DM ने दिया निर्देश

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 23, 2021  |  7:34 PM

774 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ऑक्सीजन प्लांट का शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कराने का DM ने दिया निर्देश
  • कोविड-19 की समीक्षा बैठक दौरान ऑक्सीजन प्लांट को शीघ्र पूरा कराने का डीएम ने दिया निर्देश
  • अधिकारियों के निर्देशों पर हीलाहवाली करने वाले कर्मचारियों पर करें कार्यवाही

कुशीनगर | कोविड-19 समीक्षा बैठक जिला अधिकारी कार्यालय में संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री एस0 राजलिंगम ने की। आज की बैठक पूरी तरीके से ऑक्सीजन प्लांट पर केंद्रित था इस संदर्भ में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया गया एवं पाइपलाइन तथा ऑक्सीजन प्लांट के यथाशीघ्र निर्माण कार्य को पूरा करने हेतु भी निर्देश दिया गया, निर्धारित समय पर ऑक्सीजन पाइप लाइन एवं ऑक्सीजन प्लांट स्थापित नहीं होने पर जिलाधिकारी आज काफी नाराज दिखे और उन्होंने इस संदर्भ में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को फटकार भी लगाई । जिलाधिकारी ने इस संदर्भ में कांट्रेक्टर के टेंडर को रद्द करने की भी बात की, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जितने भी लंबित कार्य है सब की सूची बनाकर उसके लिए समय सीमा तय कीजिए एवं रोज स्टेटस चेक कीजिए और मुझे उपलब्ध करवाइए।
श्री लिंगम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि यदि कोई व्यक्ति अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना / कार्य नहीं करता है तो उसको नोटिस दिया जाए और कार्य पूरा करने का समय भी निर्धारित किया जाए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि जिस कार्य को आवंटित किया जाता है उस कार्य को आप गंभीरता से देखे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनुज मलिक, अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र गुप्ता समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गण मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking