News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: डीएम ने कोविड मरीजों को वितरित होने वाले दवाओं में लापरवाही मिलने पर दी कार्यवाही की हिदायत

Farendra Pandey

Reported By:

Jun 3, 2021  |  4:33 PM

751 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: डीएम ने कोविड मरीजों को वितरित होने वाले दवाओं में लापरवाही मिलने पर दी कार्यवाही की हिदायत
  • दावा वितरण में हुआ लापरवाही, तो कार्यवाई सुनिश्चित:जिलाधिकारी
  • कप्तानगंज सामुदायिक स्वस्थ्य केन्द्र का निरीक्षण

कुशीनगर ।  गुरूवार को अपराहृन कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण जिलाधिकारी एस.राज.लिंगम ने किया और कोविड मरीजों को वितरित होने वाले दवाओं में लापरवाही मिलने पर कार्यवाही की हिदायत प्रभारी चिकित्साधिकारी को दी।
गुरुवार को लगभग 2 बजे जिलाधिकारी कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे और कोविड को लेकर निरीक्षण किया। सर्वप्रथम दवा वितरण कक्ष में पहुंचे यहां कोविड मरीजो को गांव -गांव में ले जाकर निगरानी समिति द्वारा वितरित होने वाले दवा किट के बारे में जानकारी ली।
यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के 76 गांवो में निगरानी समिति में कार्यरत 222 आशा टीम है जिसमें 9 संगिनी है इन्हीं के माध्यम से दवा वितरण कराई जाती है।
इस पर डीएम ने हर गांव में आशा के माध्यम से कोविड मरीजों तक दवा भेजने का निर्देश दिया।
डीएम ने अस्पताल परिसर में स्थापित पीआईसीयू केंद्र का जायजा लिया जिसमें बच्चों के इलाज के लिए मुकम्मल व्यवस्था का निर्देश दिया।
उसके बाद डिलीवरी वार्ड का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद स्टाफ नर्स को डिलीवरी में सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
दौरान डीएम ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा.एस. के. गुप्ता को हिदायत देते हुए कहा कि कोरोना का तीसरा लहर को लेकर हर तैयारियां पूरी कर ले लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान एसडीएम देश दीपक सिंह डा. रूपेश कुशवाहा डा. परवेज़ आलम डा. एस बी सिंह फर्मासिस्ट शैलेश कुमार पाण्डेय सहित कर्मचारी गण  मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत...

यहाँ देखे वीडियो!

संबंधित खबरें
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…

देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking