तुर्कपट्टी/कुशीनगर । तुर्कपट्टी क्षेत्र के कसया-तुर्कपट्टी मार्ग पर स्थित छहूँ चैराहे से दो सौ मीटर पूरब ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत हो गयी जबकि दूसरे की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है.
शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे बिहार के मधुबनी जिला के राजनगर थाना क्षेत्र के राहीउत्तर निवासी भोला सिंह (40)व कपिलेश्वर(30) जो कसया रहकर क्षेत्र के दाँत के चिकित्सकों से आर्डर लेकर कृत्रिम दाँत बनाने का काम करते थे वे इसी काम से तुर्कपट्टी की ओर से आ रहे थे।अभी छहूँ के पास पहुंचे थे कि कसया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार राशन लदी ट्रक की चपेट में आ गए।जिससे बाइक चालक भोला सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि कपिलेश्वर की हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो टक्कर इतनी तेज थी चालक का हेलमेट चकनाचूर हो गया।जिपंस अमरेश यादव की सूचना पर पहुँची तुर्कपट्टी पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज शव को अपने कब्जे में ले लिया।एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना कारित ट्रक को कब्जे में लिया गया है।चालक फरार हो गया हैं विधिक कार्यवाही की जा रही है।
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…