News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: उमाकांत की मौत से टूट गई बुजुर्ग पिता की लाठी का सहारा व 6 बच्चियों के सर से उठ गया पिता का साया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 20, 2022  |  8:27 AM

1,385 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: उमाकांत की मौत से टूट गई बुजुर्ग पिता की लाठी का सहारा व 6 बच्चियों के सर से उठ गया पिता का साया

साखोपार/कुशीनगर। देवरिया जिले में हुए सड़क हादसे में कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव के 5 लोगों के मौत में एक बुजुर्ग पिता के लाठी का सहारा टूट गया तो वही 6 बच्चियों के सर से पिता का साया उठ गया। तथा परिवार के ऊपर भरण पोषण का भी संकट खड़ा हो गया।आपको बता दें कि कोहड़ा गांव से गए तिलक में शामिल होने गांव के उमाकांत पांडेय पुत्र सत्यनारायण पांडेय भी गए थे,वापस लौटते समय जिस गाड़ी में उमाकांत बैठे थे वह एक बस से टकरा गई जिसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गई।

आज की हॉट खबर- मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर...

इसमें उमाकांत की मौत ने बूढ़े पिता की लाठी का सहारा छीन लिया तो वही 6 बच्चियों के सर से पिता का साया उठ गया। उमाकांत की सिर्फ 6 बच्चियां ही हैं जिसमें अभी किसी की शादी नहीं हुई है,सभी किसी न किसी क्लास में पढ़ाई कर रही हैं।उमाकांत ही परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उमाकांत की मौत से परिवार वाले सदमे में हैं। पत्नी रो -रो कर बेहोश हो जा रही थी,जबकि बच्चियों के आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा था।वही बूढ़े पिता वह बूढ़ी माता बेटे के मौत के गम में रो-रोकर बदहवास पड़ी थी।

संबंधित खबरें
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…

मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल
मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल

कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…

कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर, ज़मीन पर शून्य — परियोजना निदेशक कार्यालय पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर, ज़मीन पर शून्य — परियोजना निदेशक कार्यालय पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

कुशीनगर। जनपद में भारतीय राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के अधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर कराए…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking