News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: आग लगने से लगभग सौ एकड़ खेतों में लगी गेहूं की फसल जलकर हुई राख

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 15, 2022  |  6:32 PM

1,432 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आग लगने से लगभग सौ एकड़ खेतों में लगी गेहूं की फसल जलकर हुई राख WhatsApp
Responsive image

हाटा/कुशीनगर। जिले के अहिरौली बाजार थाना अंतर्गत ग्राम सभा बेलहिंया-बरडीहां सिवान से लगी भीषण आग से लगभग सौ एकड़ खेतों में लगी गेहूं की फसल जलकर हुई राख। आग लगते ही तत्काल कम समय में इतना विकराल रूप धारण कर लिया की पकड़ी की सुम्हाटार- लेहनी ग्राम सभा के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो चुका।

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

आग धीरे धीरे पकड़ी के सुम्हाटार-लेहनी तक फैल गया ग्राम सभा के करीब आग को आते देख ग्रामीणों ने तत्काल घर के सारे सामान निकाल कर गांव के बाहर बिराना स्थान पर रखने लगे। गांव के महिला पुरुष रोते बिलखते हुए नजर आए चारों तरफ हाहाकार मचा रहा। ग्रामसभा के लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो पता नहीं यह अग्नि की प्रचंड रूप कितने परीक्षेत्र की फसलों को अपने घेरे में समाहित कर भस्म कर देती। समाचार लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक मोहन वर्मा ने घटनास्थल पर पहुंच राजस्व टीम को तत्काल प्रभाव से कार्यवाही में जुट जाने को निर्देशित किया।

घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय विधायक मोहन वर्मा ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी हाटा, तहसीलदार व क्षेत्रीय लेखपाल से बात कर तत्काल प्रभाव से आगजनी के शिकार किसानों की जली हुई फसलों की रिपोर्ट तैयार करने को निर्देशित किया तथा पीड़ितों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय भान कुशवाहा जिला पंचायत सदस्य लल्लन मल्ल संतोष श्रीवास्तव अर्जुन गुप्ता देवेंद्र मिश्रा अमरीष पटेल आनंद वर्मा सुधाकर पाण्डेय राजन धीरज शाही फैजान खान के साथ तमाम क्षेत्रीय गणमान्य उपस्थित रहे!!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking