News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: गर्मी के आहट से बिजली विभाग के छूटे पसीने, 24 घंटे से सैकड़ो घर अँधेरे में

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 16, 2024  |  6:24 PM

62 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गर्मी के आहट से बिजली विभाग के छूटे पसीने, 24 घंटे से सैकड़ो घर अँधेरे में

कुशीनगर। बीती रात्रि आई तेज हवा के तूफान ने बिजली के लिए आम लोगो के तरसने पर मजबूर कर दिया है। उमस भरी गर्मी के बीच आई तेज हवा ने आम लोगो के लिए मुसाबित खड़ा कर दिया है। कई स्थानों पर पेड़ टूट कर बिजली के तार पर गिर गया है,वही कुछ बिजली के पोल भी तेज तूफानी हवा का शिकार हो कर धराशाई हो गया है।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

क्षेत्र के राजापाकड़ से संचालित होने वाले ३३हजार वोल्ट के तार पर आधी का असर काफी है। जिससे तमकुहीराज, सेवरही, तरया सुजान, दुदही, गुरवालिया विद्युत उप केंद्र के सैकड़ो कस्बा, ग्राम सभाएं में चौबीस घण्टे से विजली नदारद है,इस भीषण गर्मी में लोगो में त्राहि माम मचा है। लोगो का कहना है की बिजली बार बार दगा दे जाती है। बुधवार की शाम से बृहस्पतिवार को खबर लिखे जाने तक तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ समेत अन्य क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद है. इससे लगभग पूरा क्षेत्र प्रभावित है। जिस कारण रात में लोगों की नींद उड़ गई है. साथ ही बिजली के नही रहने से आम जनता, दुकानदार कार्यालयों में काम काज प्रभावित हो गया है. हालत यह हो गई कि एक स्थान पर फाल्ट दुरुस्त हो पाता, तब तक कहीं दूसरी जगह तार टूटने या फेस गायब हो जाने की सूचना आ जाती है। ऐसे में लाइनें दुरुस्त करके आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए बिजली कर्मचारी पसीना बहाते रहे।

अब आम जनता में चर्चा चालू है की नेताजी तो बिजली व्यवस्था दुरुस्त होने के दावे के साथ 24 घण्टे विजली देने का भाषण दे रहे है ,लेकिन हकीकत तो कुछ अलग ही बया कर रही है. फिलहाल लोग बिजली और वोट मांगे वाले नेता जी दोनों का इंतज़ार कर रहे है.

बोले एसडीओ तमकुहीराज:

इस विषय में यह संवाददाता ने जब तमकुहीराज के विद्युत विभाग के एसडीओ शुक्ला जी बात किया तो उन्होंने बड़े सरल अंदाज में उत्तर देते हुए बताया की बीती रात्रि से ही आपूर्ति बहाल करने के लिए विभाग के कर्मचारी अपने संसाधनों के साथ जुटे हुए है। यह बीती रात्रि आई तेज हवा की तूफान का नतीजा है। शीघ्र ही आपूर्ति बहाल कराने की कोशिश किया जा रहा है।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking