कसया/कुशीनगर। बौद्ध स्थलीय कुशीनगर के बुद्धा घाट पर शुक्रवार की शाम गंगा समिति एवं सामाजिक वानिकी प्रभाग कुशीनगर के तत्वावधान में गंगा उत्सव कार्यक्रम के तहत बुद्धा घाट पर गंगा महाआरती व दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिससे पूरा घाट जगमग हो उठा । इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे रहे l इस दौरान सांसद श्री दूबे ने कहा कि कार्तिक माह में देवउठनी एकादसी पर दीप दान का बहुत बड़ा महत्व होता है , इस दिन देवता भी दीपावली मनाते है ।डीएफओ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत किया तथा संचालन बी के सूरज ने किया । रेंजर अखिलेश कुमार दुबे ने आभार आगंतुकों के प्रति आभार किया । इसमौ के पर डा. वशिष्टधर द्विवेदी ,धनंजय मणि त्रिपाठी, भाजपा महिला जिला प्रभारी चंद्रप्रभा पांडेय ,अनिल प्रताप राव,ओम प्रकाश वर्मा, विनोद गिरी, शैलेंद्र प्रताप सिंह, नीतीश, पारसनाथ पटेल आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सांसद ने बैनर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री का फोटो न होने से सांसद ने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश में आयोजन हो रहा है और प्रदेश के मुखिया का फोटो तक नहीं है l इसके लिए सांसद ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ऐसा गलती दुबारा नहीं होना चाहिए ।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…