News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: इस्लाम धर्म के अनुयायियों द्वारा मनाई गई जश्ने ईद मिलादुन्नबी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 28, 2023  |  6:15 PM

11 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: इस्लाम धर्म के अनुयायियों द्वारा मनाई गई जश्ने ईद मिलादुन्नबी
  • इस्लाम के आखिरी पैगंबर मुहम्मद साहब के जन्मदिन पर निकाली गई जुलूस

पडरौना/कुशीनगर। ईद-ए-मिलाद के रूप में जाना जाने वाला, मिलादुन्नबी इस्लाम धर्म के पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह उत्सव उनके जीवन और उनकी शिक्षाओं की भी याद दिलाता है। मिलादुन्नबी इस्लामी पंचांग के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन मनाया जाता है। हालाँकि मुहम्मद साहब का जन्मदिन एक खुशहाल अवसर है,लेकिन मिलाद- उन-नबी शोक का भी दिन है। यह इस वजह से क्योंकि रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन ही पैगम्बर मुहम्मद की मृत्यु भी हुई थी। इस दिन पूरी दुनिया के मुसलमान ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकालते हैं।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

सारी दुनिया के मुसलमानों के लिए पैगंबर मोहम्मद का जन्म दिवस बहुत पाक दिन है। इस दिन तमाम मुसलमान खुशियां मनाते हैं। अपने घरों में रोशनी करते हैं,साफ सफाई करते हैं,मीठी पकवान और मिठाईयां बनाई जाती है और एक दूसरे को मुबारकबाद देकर खुशियां बांटी जाती है।
पैगंबर साहब के मानवता के संदेश को घर घर पहुंचाने के लिए ईद मिलादुन्नबी का जूलूस नगर के छावनी,खिरिया टोला,नौका टोला, हाथिसार मुहल्ला आदि जगहों से निकाला गया। इसमें मुहम्मद साहब की शान में नात शरीफ़ पढ़ी गई,कव्वाली और नारे लगाए गए। मुहम्मद साहब की शिक्षा और जीवनी पर धार्मिक रहनुमा तकरीर भी किए। जुलूस के लिए सबील लगाई गई,शरबत और पानी भी पिलाया गया।

बता दें कि हजरत मोहम्मद के जन्म दिवस के मौके पर खुशी के साथ-साथ लोगों की सेवा भी की जाती है। गरीबों में खाना बांटा जाता है तो कई लोग प्यासों को पानी पिलाने के लिए सबील लगाते हैं.ईद की तरह अपने रिश्तेदारों और पड़ोस में घर में बनी हुई मीठी चीज हलवा आदि भेजा जाता है।
ईद मिलाद के दिन मौलानाओं और धर्म गुरुओं द्वारा हजरत मोहम्मद के जीवन और संदेश को बयान किया गया। जुलूस में इस्लाम के बारे में तथा हजरत मोहम्मद के जीवन के बारे में उलेमांओं के द्वारा विशेष तौर पर आम लोगों को बताया गया। किस तरह हजरत मोहम्मद ने अल्लाह के संदेश को लोगों तक पहुंचाया और किस तरीके से उन्होंने लोगों को नेकी और अच्छाई के रास्ते पर चलने के लिए कहा।

उन्होंने बताया कि हजरत मोहम्मद साहब दुनिया में अमन और भाईचारे का संदेश लेकर आए। उनके संदशों ने लाखों लोगों के विचारों और जीवन मूल्यों पर अभूतपूर्व प्रभाव डाला। उन्होंने पूरी दुनिया को मानवता का संदेश दिया। हजरत मोहम्मद साहब के संदेश हमेशा समाज को सच्चाई और नेकी के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking