News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, दूसरा घायल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 6, 2023  |  9:39 PM

84 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, दूसरा घायल WhatsApp
Responsive image

नेबुआ नौरगिया/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बघपरना गांव के समीप नहर की पटरी पर अज्ञात वाहन से हुई मार्ग दुर्घटना में एक लगभग 70 वर्षीय बृद्ध की मौत हो गई तथा एक साइकिल सवार 65 वर्षीय बृद्ध गम्भीर रुप से घायल हो गया जिसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कोटवा भेजवाया गया।सूचना पर पहची पुलिस मृतक के शव को पिए हेतु भेज अग्रीम कार्यवाई में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

शनिवार शाम 8 बजे के करीब उक्त गांव निवासी ब्रम्हचारी कुशवाहा नहर की पटरी से होते हुए पैदल गांव जा रहे थे कि एक अज्ञात तेज गति के अनियंत्रित वाहन की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गई उक्त अनियंत्रित वाहन आगे साइकिल सवार शारदा कुशवाहा को भी ठोकर मरते हुए भाग निकला।उक्त ठोकर से शारदा भी गम्भीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें ग्रामीणों व पुलिस की मदद से इलाज हेतु भेजवाया गया।

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृकल सब्जी बेचने का कारोबार करता था जो गांव में ही किसी बिबाह समारोह में शामिल होने जा रहा था कि उक्त घटना घटित हो गई।फिरहाल मृतक के शव को पीएम हेतु भेज दिया गया है तथा अन्य आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking