News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जिला कार्यकारिणीय लेखपाल संघ कुशीनगर का चुनाव संपन्न; निलेश रंजन अध्यक्ष व योगेंद्र गुप्ता जिलामंत्री हुए निर्वाचित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 20, 2023  |  8:08 AM

590 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिला कार्यकारिणीय लेखपाल संघ कुशीनगर का चुनाव संपन्न; निलेश रंजन अध्यक्ष व योगेंद्र गुप्ता जिलामंत्री हुए निर्वाचित

कुशीनगर । उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिला कार्यकारिणीय कुशीनगर का चुनाव रविवार को श्री हरि मैरेज हाल हाटा में चुनाव अधिकारी धनंजय कुमार श्रीवास्तव मण्डल सचिव उ.प्र. लेखपाल संघ की देख रेख में शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ l संघ के चुनाव में जिलाध्यक्ष पद के लिए निलेश रंजन राव, पवन कुमार वर्मा,बंशबहादुर यादव व हरिशंकर सिंह ने नामांकन किया था, तो वही जिला मंत्री पद के लिए धर्मेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप गुप्ता, मार्कण्डेय गुप्ता,योगेंद्र गुप्ता और संजय कुमार पाल ने नामांकन किया था l दोनों पदों के लिए कुल 269 लोगो ने वोट किया l जिसमे अध्यक्ष पद के लिए हरिशंकर सिंह 83,पवन कुमार वर्मा 02,बंश बहादुर यादव 64 और निलेश रंजन राव 120 वोट पाये l इस तरह से निलेश रंजन राव सबसे अधिक मत पाकर विजयी हुए l जिलामंत्री पद में धर्मेंद्र प्रताप सिंह 27,प्रदीप गुप्ता 60, मार्कण्डेय गुप्ता 34,संजय कुमार पाल 64और योगेंद्र गुप्ता 83 मत पाये l सबसे ज्यादा 83मत पाकर योगेंद्र गुप्ता जिला मंत्री पद के लिए निर्वाचित हुए l मुकेश कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजीत कुमार कनिष्ठ उपाध्यक्ष,विचित्र मणि त्रिपाठी जिला उप मंत्री,शैलेश कुमार दूबे कोषाध्यक्ष,ओमप्रकाश ऑडिटर के पद पर निर्विरोध चुने गये l

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

इस मौके पर धनंजय श्रीवास्तव खण्ड मंत्री, विवेक सिंह जिलाध्यक्ष गोरखपुर, दिनेश शर्मा जिला मंत्री गोरखपुर, कृष्णमोहन यादव जिलामंत्री महाराजगंज, अभिनीत श्रीवास्तव उप मंत्री महराजगंज मौजूद रहे l चुनाव के दौरान अशोक वर्मा को सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणीय का संरक्षक नियुक्त किया गया l

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking