News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक में, बनी चुनावी रणनीति

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 14, 2024  |  5:44 PM

143 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक में, बनी चुनावी रणनीति
  • सांसद विजय दुबे ने रिकॉर्ड मतों से विजय दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं से किया अपील

कुशीनगर ।लोक सभा चुनाव की रणनीति तैयार करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरुवार को कुशीनगर विधानसभा के टेकुआटार,कसया देहात , साखोपार और कुशीनगर मण्डल की परिचयात्मक सांगठनिक बैठक हुई जिसमें लोक सभा प्रत्याशी व सांसद कुशीनगर विजय दूबे ने कार्यकर्ताओं से चुनाव में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग से पिछले दस वर्षो में कुशीनगर में विकास और विश्वास के नये कीर्तिमान बने हैं।कुशीनगर आगे बढ़ा है। चाहें वो मेडिकल कालेज हो, कृषि विश्वविद्यालय हो,आवागमन हो, शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक विकास कार्य कराए गए हैं। मैं भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा कुशीनगर लोकसभा के लोगों को आश्वस्त करता हूं कि जो भी कमी रह गई है मैं उसे भी पूरा करूंगा और पार्टी के विश्वास पर 100 प्रतिशत उतरने का प्रयास ही नहीं भरोसा भी दिलाता हूं।

आपके लिए और..- टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में...

लोकसभा प्रभारी नरेन्द्र मणि त्रिपाठी ने बैठक मे उपस्थित मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता से 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि देश में एक बार फिर भाजपा की सरकार व नरेन्द्र मोदी पुनः प्रधानमंत्री बने इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को गांव गांव लोगों के घरों में जाकर केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी दें। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब पात्र लाभार्थियों को वृद्धा, विधवा पेंशन ,आवास व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं ताकि हर गरीब तक सरकारी मदद पहुंच सके।

बैठक को जिला उपाध्यक्ष व चुनाव संयोजक अवधेश प्रताप सिंह,कुशीनगर विधानसभा प्रभारी राधेश्याम दीक्षित, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, बलिराम यादव ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, विधानसभा संयोजक डॉ छेदी शर्मा, शिवाकांत सिंह, डॉ महेंद्र सिंह, राजेश राव,मण्डल अध्यक्ष रामायण कुशवाहा, विनोद गुप्ता,किन्नरेश चौबे,अनिल प्रताप राव सहित मण्डल, शक्ति केंद्र और बूथ पदाधिकारी उपस्थित थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking