कसया/ कुशीनगर । बिद्युत विभाग मे काम करने वाले संविदा आउट सोसित कर्मियों ने अपने खिलाफ हो रहे शोषण व सरकार से विभन्न मांगो,जिसमे आउट सोर्सिंगके माध्यम से काम कर रहे कर्मचारियों का न्यूनतम मंजदूरी 18000रूपये दिया जाय और समय समय पर आदि हित लाभ, मस्टररोल व्यवस्था के तहत समान कार्य का समान वेतन,आउट सोर्स कर्मचारियों के ईपीएफ व ई.एस.आई.मे हुए घोटाले कि जाँच,कर्मचारियों के हो रहे दुर्घटना पर पूर्ण उपचार व इसके दौरान उक्त अवधि का वेतन दिया जाना तथा दुर्घटना मे मृत्यु के दौरान परिवार को रुपया 10लाख का अनुग्रह धनराशि दिया जानाऔर परिवार मे एक सदस्य को नौकरी,पेट्रोल व मोबाईल भत्ता आदि , की मांग को लेकर शुक्रवार की शाम कैडिल मार्च निकाल प्रदर्शन किया l सविदा कर्मियों का कहना है कि संविदा कर्मियों के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ इको गार्डेन से 7अक्टूबर से ही चरणवध तरीके से आंदोलन कर रहे है और आज इसी परिपेक्ष मे कैडिल मार्च अधीक्षण अभियंता कार्यालय से गाँधी चौक स्थित गाँधी प्रतिमा तक अपने मांगो के समर्थन मे हम लोग कैडिल मार्च निकाले है l इस दौरान सविदा कर्मी विनोद कुमार मणि, राम कृपाल सिंह, राम इक़बाल सिंह,देवेंद्र पाण्डेय, अर्जुन सिंह,अर्जुन रावआदि मौजूद रहे l
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…