कसया।बुधवार को नगर पालिका परिषद कुशीनगर के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने प्रदेश की स्थापना दिवस के अवसर पर लोगों को संबोधित किया।ईओ श्री मिश्रा ने लोगो को स्थापना दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देकर सम्बोधित करते हुए यूपी स्थापना दिवस के बारे मे विस्तार से जानकारी दिया।ईओ शैलेन्द्र मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश त्याग, तप, परंपरा और संस्कृति की पावन भूमि है।आज आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में प्रदेश महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।भारत के इतिहास, संस्कृति, आध्यात्म, कला, साहित्य, स्थापत्य, पर्यटन सहित सभी क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश का सदैव अद्भुत योगदान और विशिष्ट स्थान रहा है।देश का सबसे अधिक आबादी वाला यह राज्य भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक प्रगति में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।अपने सम्बोधन मे ईओ श्री मिश्रा ने लोगों को स्वच्छता का संदेश देकर जागरूक भी किया।
ईओ शैलेन्द्र मिश्रा ने बताया कि आज 24 जनवरी को यूपी दिवस 75वां स्थापना दिवस मना रहा है. 1950 के पहले उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रांत के नाम से जाना जाता था। दरअसल, 1 अप्रैल 1937 को ब्रिटिश शासन के दौरान संयुक्त प्रांत आगरा और अवध के तौर पर स्थापित किया गया था।ब्रिटिश काल में इसे यूनाइटेड प्रोविंस कहा जाता था. लेकिन 1950 में इसका नाम बदलकर उत्तर प्रदेश किया गया. फिर संक्षिप्त में इसका नाम यूपी हो गया।ब्रिटिश दौर में 1902 में नार्थ वेस्ट प्रोविंस का नाम बदल कर यूनाइटेड प्रॉविंस (संयुक्त प्रांत) ऑफ आगरा एंड अवध रखा गया था. 1920 में यहां की राजधानी इलाहाबाद (वर्तमान प्रयागराज) से बदलकर लखनऊ ट्रांसफर की गई. साल 1947 में यूनाइटेड प्रॉविंस को एक प्रशासनिक इकाई बनाया गया और 2 साल बाद टिहरी गढ़वाल और रामपुर की रियासतों को भी इसमें शामिल किया गया,इसके बाद साल 1950 में यूनाइटेड प्रॉविंस का नाम बदल कर उत्तर प्रदेश रखा गया,24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश को यह नाम मिला था।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…