रामकोला/कुशीनगर। रामकोला क्षेत्र के प्राचीन धर्मसमधा देवी मंदिर परिसर अंतर्गत सती माता के मंदिर में वैदिक मंत्रोंचार के साथ उनके सलोने मूूर्ति की स्थापना हुई।पंडित नर्वदेश्वर चौबे द्वारा पूरे विधि विधान के साथ सती माता की प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा कराया गया।इस अवसर पर भण्डारा का आयोजन कर माता रानी के भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराया गया। मूर्ति स्थापना के मुख्य यजमान घुरहुछपरा मोरवन निवासी परशुराम सिंह के अलावा पुजारी त्रिलोकीनाथ मिश्रा,मनोज सिंह,दिलीप सिंह, शैलेश सिंह,चौथी चौधरी, हीरालाल प्रजापति आदि तमाम माता रानी केे भक्त उपस्थित रहे।
आपको बताते चलूँ कि माँ धर्मसमधा देेेेवी परिसर अन्तर्गत स्थापित सती माता की ख्याति दूर-दूर तक फैैला हुआ है। प्रतिदिन मां धर्मसमधा देवी के मंदिर में माथा टेेकने वाले श्रद्धालुओं की सती माता के दरबार में भी हाजिरी लगती है।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…