कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा द्वारा नगरपालिका व नगर पंचायतों के मद्देनजर जागरूकता सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव व वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव को देखते यह सम्मेलन काफी महत्वपूर्ण है। पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक वर्ग को मिल रहा है। योगी सरकार द्वारा लाया गया बजट जनता के हित में है। कार्यकर्ताओं को अछूता छोड़कर, लक्ष्य तक पहुंचा पाना कठिन होगा। इसलिये संगठन के साथ चुनावी प्रक्रिया में भी सबकी सक्रिय भागीदारी हो।
आप सबकी पेज प्रमुख, डाटा प्रबंधन, तथा जन संवाद में भूमिका सक्रिय रूप से हो। विशिष्ट अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता बंका सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की चर्चा करते हुए अपील किया कि पार्टी की रीति, नीति और संकल्पों को आगे बढ़ाएं। इसी क्रम में वक्ताओं ने कहा कि जनपद में नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में सम्मेलन कर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए गए कार्यों एवं लाभों को गिनाते हुए पार्टी पिछड़ा वर्गों के मान, सम्मान व हक देने का काम कर रही है।
इससे पूर्व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं0 दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। संचालन जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा सुशील शर्मा ने करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष मनीष जयसवाल ने किया। इस दौरान पीयूष सिंह, रितेश गुप्ता, पप्पू चौहान, चंदन सिंह, रवि चौहान सहित भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…