News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कच्ची के ठिकानों पर चला आबकारी विभाग और विशुनपुरा पुलिस का चाबुक

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 13, 2024  |  4:41 PM

78 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कच्ची के ठिकानों पर चला आबकारी विभाग और विशुनपुरा पुलिस का चाबुक
  • कच्ची शराब बरामद, हजारों किलो लहन हुआ नष्ट
  • राष्ट्रीय राज मार्ग के किनारे स्थित लाइन होटलों की हुए सघन चेकिंग

कुशीनगर। बुधवार को एक संयुक्त अभियान चला कर आबकारी विभाग और विशुनपुरा पुलिस ने कच्ची के ठिकानों पर छपे मारी किया जिसमे कच्ची शराब बरामद हुआ,वही हजारों किलो लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। कार्यवाही इतना पर ही नही थमा,आबकारी निरीक्षक तमकुहीराज क्षेत्र संख्या (चार) ने राष्ट्रीय राज मार्ग के किनारे स्थित लाइन होटलों में सघन सर्च चेकिंग अभियान चलाया।

आपके लिए और..- 25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना...

मिली जानकारी के मुताबिक आबकारी निरीक्षक अभिषेक चौहान तमकुहीराज क्षेत्र संख्या (चार),हेड कांस्टेबल राकेश कुमार शर्मा, आरक्षी जय प्रकाश,आरक्षी आशुतोष ,महिला आरक्षी कुमारी सोनी और बिसुनपुरा पुलिस टीम की संयुक्त अभियान में थाना क्षेत्र विशुनपुरा के ग्राम सोरहवा में दबिश डाल कर पच्चीस लीटर कच्ची शराब की बरामदगी किया गया वही पांच सौ किलो लहन को भी नष्ट संयुक्त टीम द्वारा किया गया। साथ ही पंसारवा ईट भट्ठे पर दबिश डाल कर दस लीटर कच्ची शराब की बरामदगी की गई तो वही हजारों किलो लहन मौके पर ही नष्ट कर दी गई।

आबकारी टीम द्वारा राष्ट्रीय राज मार्ग के किनारे दोनो तरफ स्थित लाइन होटलों की सघन सर्च किया गया।वही होटलों के संचालकों को सख्त हिदायत दी गई,की अगर कोई अवैध शराब पिलाते हुए पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

आबकारी इंस्पेक्टर अभिषेक चौहान बोले: आबकारी क्षेत्र तमकुहीराज संख्या (चार) के प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौहान ने इस संवाददाता के प्रश्न के उतर में बताया की आगामी होली के त्योहार,लोकसभा चुनाव के तैयारी के मद्दे नज़र यह अभियान स्थानीय पुलिस के सहयोग से अनवरत चलता रहेगा,किसी कीमत पर अवैध शराब, कच्ची शराब की विक्री,परिगम्न पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा। साथ ही इसमें लिप्त लोगो को चिन्हित कर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने मदिरा की शौकीन लोगो से यह अपील भी किया की आप सभी लाइसेंसी दुकानों से ही मदिरा की क्रय करे, जीवन अनमोल है इसकी सुरक्षा आपके ही हाथ में है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking