News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: मामूली यौन बीमारी को गंभीर बता ऐंठते थे पैसे, बंजारा डॉक्टर गैंग के सरगना समेत तीन गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 18, 2024  |  4:52 PM

63 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मामूली यौन बीमारी को गंभीर बता ऐंठते थे पैसे, बंजारा डॉक्टर गैंग के सरगना समेत तीन गिरफ्तार

Kushinagar News: कुशीनगर। तरयासुजान पुलिस और साइबर थाने की संयुक्त टीम ने बंजारा डॉक्टर गैंग का भंडाफोड़ किया है, जो यौन बीमारियों का इलाज करते थे। एसपी कुशीनगर धवल जायसवाल ने बताया कि हमने इस केस में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमे बंजारा डॉक्टर गैंग का सरगना भी शामिल है. ये लोग भोले-भाले लोगों को अपने झांसे मे लेकर तथा धोखे से उनका फोटो व वीडियो बनाना तथा लाइलाज बीमारी का भय दिखाकर उनसे इलाज के नाम पर नगद व फर्जी खातों में लाखों रुपये ट्रांसफर करवाकर ठगी का कार्य करते थे ।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

मेला लगाकर डेरा डाल कर बनाते थे अपना शिकार

एसपी कुशीनगर धवल जायसवाल ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बंजारा डॉक्टर गैंग का खुलासा किया। उन्होंने बताया की तरयासुजान व साइबर थाने की संयुक्त टीम ने सोमवार को अहिरौलीदान के पास से अन्तर्राज्यीय बंजारा डॉक्टर गैंग के सरगना समेत तीन ठगों को गिरफ्तार किया, यह बंजारा डॉक्टर गैंग के शातिर ठग जिला चित्रकूट के रहने वाले है ये घुमन्तू जाति से सम्बन्धित हैं तथा अपने गैंग का संचालन ये लोग चार पहिया वाहन बोलोरो व चार पहिया मिनी बस कम वैन के द्वारा भिन-भिन्न प्रदेशों के जिलों में मेला लगाकर डेरा डालकर भोले-भाले लोगों को लक्ष्य बनाते हुए उनको अपने ठगी का शिकार बनाकर लाखों रुपये की ठगी करने के बाद वहां से फरार होकर अन्य दूरस्थ स्थानों पर जाकर पुनः अपराध करने का आदी है। विशेषकर यह गैंग पुरूषों को उनके प्राइवेट पार्ट मे लाइलाज गंभीर बीमारी बताकर अपने ठगी के जाल मे फंसाने के लिए झांसा देता है तथा उनके आधार कार्ड व प्राइवेट पार्ट की फोटो लेकर उनसे मर्दाना कमजोरी के सम्बन्ध मे उनका शपथ पत्र ले लेता है तथा उनको हीरा भस्म व स्वर्ण भस्म के जगह नकली दवायें देकर तथा अपने पास फर्जी यंत्रों से उनके प्राइवेट पार्ट का धोखे से इलाज करता है तथा उनसे लाखों रुपये की मोटी रकम को अपने दूरस्थ बैठे दलालों के फर्जी खातों मे नेट बैंकिंग से पैसा ट्रांसफर करता है तथा उनके पैरोकारों के माध्यम से नगद रुपये प्राप्त कर लेते है जब भोले-भाले लोग इनकी ठगी से परचित होते हैं तब ये लोग उनके प्राइवेट पार्टो की फोटो व वायरल करने की धमकी देते हुए पुनः पैसों की मांग करते हैं तथा घुमन्तु जाति तथा उनके पास परिवहन की उत्तम व्यवस्था होने के कारण ये लोग आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान चले जाते हैं। बाद में फर्जी मोबाइल सीम की सहायता से नम्बर बदल देते हैं तथा नये स्थानों पर यही अपराधिक कृत्य की पुनरावृत्ति करते हैं और पीड़ितों का प्राइवेट व गोपनीय डाटा अपने मोबाइल मे सुरक्षित रखते हैं ताकि भविष्य में उनसे कोई खतरा न हो अब तक इनके मोबाइल से करीब 150-200 लोगों से ठगी के माध्यम से आनलाइन पैसा भिन्न-भिन्न खातों मे ट्रांसफर कराया गया है अभी तक ऐसे बारह खातों को फ्रीज किया जा चुका है।

उन्होंने ने आगे कहा की, बंजारा डॉक्टर गैंग के सरगना संजय सिंह और उसके दो अन्य साथी बंटी सिंह और समीर से पुलिस ने ठगी का नकद तीन लाख छः हजार रुपये व चोरी के सोने का वजन 88.04 ग्राम जिसकी कीमत लगभग पांच लाख पचास हजार व अपराध मे प्रयुक्त एक चार पहिया (सफेद बोलोरो) व एक चार पहिया( मिनी बस) वैन सहित ठगी के कुल लगभग इक्कीस लाख रुपये बरामद करने में सफलता प्राप्त की है ये सभी ठग इन्द्रा कालोनी सरहट ( ब्रम्ह बाबा के पास) थाना मानिकपुर जनपद चित्रकूट उ0प्र0 के निवासी है. बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

आपको बता दे, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के द्वारा इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल समेत पुरे कुशीनगर पुलिस को साधुवाद दिया साथ ही पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के अगुवाई में पुलिस टीम के कार्यों की भूरी भूरी सराहना किये।

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के अगवाई में तरयासुजान व साइबर थाने की संयुक्त टीम को मिली इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष सिंह, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पंत साईबर थाना, वरिष्ठ उप निरीक्षक श्याम लाल निषाद, चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय कुमार मिश्र, हे0का0 विजय कुमार चौधरी, का0 मनोज कुमार, का0 अवनीश सिंह, का0 श्रीकृष्ण मौर्य, का0 अखिलेश कुमार गुप्ता तथा का0 अमित गुप्ता समल्लित रहे.

पुलिस टीम द्वारा किये गए इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने इस सराहनीय कार्यवाही में शामिल पुरे पुलिस टीम को पच्चीस हजार रु0 नगद पुरस्कार देकर टीम को सम्मानित किया है.

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking