News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: शिविर के माध्यम से दी जाएगी दिव्यांग जनों को सुविधायें

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 17, 2023  |  6:42 PM

43 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शिविर के माध्यम से दी जाएगी दिव्यांग जनों को सुविधायें
  • शिविर के माध्यम से विभिन्न योजनाओं से किया जाएगा लाभान्वित

कुशीनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं /कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार एवं दिव्यांगजन को उनकी आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क कृत्रिम अंग /सहायक उपकरण प्रदान कराए जाने के उद्देश्य से विकासखंड स्तर पर बृहद चिन्हांकन /शिविर का आयोजन दिनांक 22 -6-23 से 7-7-23 तक किया गया था किंतु पर्याप्त संख्या में सहायक उपकरण हेतु आवेदन पत्र प्राप्त न होने के कारण पुनः शिविर के आयोजन की आवश्यकता है।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

जिलाधिकारी ने बताया कि कृत्रिम अंग/ सहायक उपकरण योजना अंतर्गत ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी आदि, इसी प्रकार शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना अंतर्गत दिव्यांग दंपतियों को प्रोत्साहन पुरस्कार योजना से लाभान्वित करने, काक्लियर इंप्लांट,/ शल्य चिकित्सा योजना, दुकान निर्माण /संचालन योजना, दिव्यांग पेंशन एवं कुष्ठावस्था पेंशन योजना, तथा यू0डी0आई0डी0 प्रोजेक्ट के अंतर्गत सभी दिव्यांग जनों को लाभान्वित कराए जाने हेतु शिविर का आयोजन विकास खण्डवार एवं तिथि वार निर्धारित किए हैं।

उक्त के क्रम में विकासखंड मुख्यालय दुदही में 18 अक्टूबर, विकासखंड सेवरही में 19 अक्टूबर, तमकुही राज में 20 अक्टूबर, फाजिलनगर में 21 अक्टूबर, कसया में 25 अक्टूबर, हटा में 26 अक्टूबर, सुकरौली में 27 अक्टूबर, मोती चक में 28 अक्टूबर, कप्तानगंज में 30 अक्टूबर, रामकोला में 31 अक्टूबर, नेबुआ नौरंगिया में 1 नवंबर, खड्डा में 2 नवंबर, पडरौना में 3 नवंबर, बिशुनपुरा में 4 नवंबर को विकास खण्ड मुख्यालय पर समय 11:00 बजे से 4:00 तक शिविर का आयोजन किया जाएगा ।

संबंधित खबरें
होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह
होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

तमकुहीराज , कुशीनगर।राजनीतिक और सांस्कृतिक समागम के साथ वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में होली…

मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking