News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: अवैध कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! नकली गुटखा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 लोग गिरफ्तार

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 18, 2023  |  9:54 PM

23 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अवैध कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! नकली गुटखा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 लोग गिरफ्तार

कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत चन्दरपुर लछिया दक्षिण टोला में शनिवार की रात में कमला पसंद ब्रांड की नकली गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री तथा तैयार माल पकड़ी गई। पुलिस ने मौके से गुटखा तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें, खाली रैपर, और अन्य सामग्री बरामद कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये लोग रैपर लाकर चंदरपुर लछिया में नकली गुटखा तैयार करते है, फिर इसे स्थानीय व दूसरे शहरों में खपाया जाता है। नकली गुटखे के खेल के पीछे कई और लोगों के शामिल होने की आशंका है।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रामकोला पुलिस ने शनिवार की रात आठ बजे के करीब चंदरपुर के लछिया दक्षिण टोले पर भानु प्रताप कुशवाहा के बंद निजी स्कूल में चल रही फैक्टरी पर छापा मारा। जहां कमला पसंद कंपनी के नकली रैपर, पान मसाला, सुपारी व तैयार डेढ़ बोरा ताजा नकली गुटखा और उसे बनाने के उपकरण मौके पर मिला है। पुलिस सभी सामग्रियों को थाने लायी। पुलिस ने मौके से सुरेश कुशवाहा तथा नगीना कुशवाहा को हिरासत में ले लिया।
जानकारी यह भी मिली है बंद स्कूल में यह अवैध कारोबार एक माह पूर्व से चल रहा था। आसपास के इलाकों के दुकानदारों को भी सस्ते दामों पर कमला पसंद ब्रांड का नकली गुटखा उपलब्ध कराया जाता था। बाहर से असली गुटखा कंपनी के रैपर को हासिल किया जा रहा था। फिलहाल, पुलिस सभी कड़ियों को जोड़कर पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।

छापेमारी के दौरान एसडीएम कप्तानगंज व्यास नारायण उमराव , थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह, एस आई मृतुन्जय सिंह,हेड कांस्टेबल राजनाथ सिंह, कांस्टेबल शिवा सिंह, लक्ष्मण सिंह,शुभेन्द्र उपाध्याय,विंध्याचल सिंह आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking