कसया/कुशीनगर । जनपद कुशीनगर में बीते रात भारी ओलावृष्टि होने की वजह से किसानों की अपूर्णीय क्षति हुई है। ओलावृष्टि से विधानसभा फाजिलनगर के गाँवो मोहनपुर, चकिया, शंकरपट्टी, इमिलिया, खैरटिया, पकड़ियार, दुल्दुलिया, बेलवां, शेरपुर, भठवां, पचरुखिया आदि सर्वाधिक प्रभावित हुए है। ओलावृष्टि ने किसानों को बर्बाद कर दिया है। शासन व प्रशासन से किसानों की फसलों की बर्बादी का उचित मुआवजा देने की मांग सपा जिला सचिव चौधरी शमसुल होदा व प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य लखीचन्द यादव ने संयुक्त रूप से किया है। खेतों में लहलहा रही फसलों को देखकर किसानों ने कई सपने बुन लिए थे जिनपर ओलों की मार पड़ गई। १० से १२ गांवों में बारिश के साथ भयंकर ओलावृष्टि ने किसानों के सपनों पर पानी फेर दिया है। अब किसान सर पर हाथ रख कर सरकार से राहत की आस लगाए बैठे हैं। यहां पर सरसों की फसल भारी ओलावृष्टि से खेतों में गिर गई। अब धूप निकलने पर फसलों को सड़ने की संभावना है। वही मटर की फसल में फूल टूट गए। जिससे पैदावार में प्रभावित होगी। इस तरह ओले की मार से गेहूं, टमाटर,अरहर, लहसुन व आलू की फसलों को भारी क्षति हुई है। किसानों का कहना है कि बारिश व ओलावृष्टि से गेहूं की फसल भी ५०% तक बर्बाद हो गई है।
ओलावृष्टि से किसानों की फसलों की क्षति का आकलन करने के लिए मौके पहुंचे सपा जिला सचिव चौधरी समसुल होदा व प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य लखीचंद यादव ने किसानों को सांत्वना देते हुए शासन-प्रशासन से फसलों की क्षति का आंकलन कराकर उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…