News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: स्कार्पियो व बाइक की जोरदार टक्कर में पिता-पुत्र की मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 7, 2023  |  10:50 PM

1,011 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: स्कार्पियो व बाइक की जोरदार टक्कर में पिता-पुत्र की मौत WhatsApp
Responsive image
  • नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नारायनपुर निवासी हैं मृतक पिता-पुत्र

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम 7 बजे के करीब खड्डा- नेबुआ मार्ग पर देसी शराब भट्टी से कुछ पहले स्कार्पियो और बाइक की भिड़ंत में बाप और बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मृतकों की पहचान थाना क्षेत्र के नरायनपुर के रूप में हुई है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नेबुआ रायगंज के समीप खड्डा- नेबुआ मार्ग पर बाजार कर घर लौट रहे मानिकचंद पुत्र रामबृक्ष उम्र 50 वर्ष एवं उनका पुत्र संतोष उम्र 25 निवासी नारायनपुर बाईक से घर जा रहे थे कि खड्डा की तरफ से तेज गति से आ रही स्कार्पियो से आमने- सामने की टक्कर हो गई जिससे बाइक सवार दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय पुलिस ने एम्बुलेंस से पिता -पुत्र को पीएचसी कोटवा भिजवाया जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत्यु घोषित कर दिया। स्कार्पियो गाड़ी के ड्राइवर राहुल पुत्र रामप्रीत जटहां बाजार को अपने साथ लेकर थाने पहुंच आगे की कार्रवाई में जुटी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking