News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: अग्निशमन दल के सहयोग से भीषण आग पर पाया गया काबू

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 7, 2023  |  7:58 PM

737 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अग्निशमन दल के सहयोग से भीषण आग पर पाया गया काबू
  • मौके पर उपजिलाधिकारी व नायब तहसीलदार राजस्व कर्मियों के साथ पहुंचे 

कसया, कुशीनगर । तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा परसहवां में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से अचानक  खेतो में भीषण आग लग गयी l   आग लगने की सूचना मिलते ही तत्परता दिखाते हुए  उप जिलाधिकारी कसया  रत्निका श्रीवास्तव ने  अग्निशमन को सूचना देते हुए  मौके पर नायब तहसीलदार व राजस्व कर्मियों के साथ पहुंची । अग्नि शमन की मदद से  तेजी से बढ़ रही आग की लपटों पर नियंत्रण पा लिया गया l मिली जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र  अंतर्गत ग्राम सभा परसहवां  में अज्ञात कारणों से दोपहर के समय खेतो में  आग लग गई।आग की लपटे धीरे-धीरे सरेह में  फैले राड़ा व घास फुस में फ़ैल गयी और तेजी से  धू -धू कर जलने लगाl इसी दौरान आग  खेतो में खड़ी गेहूं की फसल को भी  अपने आगोश में ले लिया। भरी संख्या में जुटे  ग्रामीणो ने झाड़ियों व पानी से आग पर काबू पाने के प्रयास में लगे रहें l  अग्नि के इस तांडव की सूचना ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों को दिया। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी  रत्निका श्रीवास्तव ने  अग्निशमन दल को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया तथा स्वयं भी राजस्व टीम व  पुलिस बल के साथ यथा स्थिति को  संभाला।मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल  खेतों में लगी आग को बुझाने में जूट गये । कुछ घंटों के मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया ।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार”...

इस संबंध में उपजिलाधिकारी  ने बताया कि,भयंकर रूप से फैल रहे आग को दो अग्निशमन दल की सहायता से नियंत्रण में कर लिया गया ।आग से हुई क्षति का सटीक आकलन करने हेतु क्षेत्रीय लेखपाल को निर्देशित किया।इस दौरान नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता, लेखपाल अरविन्द पति त्रिपाठी सहित राजस्व कर्मी, पुलिस व ग्रामीण मौजूद रहें l 

संबंधित खबरें
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी
महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी

खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने शुक्रवार को खड्डा…

तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान
तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान

कुशीनगर।थाना तमकुहीराज में नवागत प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपने…

अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking