News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: झोपडी में दबकर पचपन वर्षीय व्यक्ति की मौत

सुनील नीलम

Reported By:

May 23, 2023  |  3:40 PM

26 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: झोपडी में दबकर पचपन वर्षीय व्यक्ति की मौत
  • मंगलवार को भोर में आंधी के दौरान घटी घटना

कुशीनगर। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत खुदरा अहिरौली निवासी एक 55 वर्षीय व्यक्ति मंगलवार को भोर में आए आपदा की चपेट में आकर झोपड़ी में दब गए। सुबह पहुंचे लोगों ने उन्हे बाहर निकाला तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। हल्का लेखपाल ने अहेतुक सहायता की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

जानकारी के मुताबिक उक्त गांव के नौका टोला निवासी रामचंद्र गुप्ता पुत्र मुखी गुप्ता घर से तीन सौ मीटर दूर करमैनी जाने वाली सड़क के किनारे गुमटी व झोपड़ी रखकर चाय पकौडी की दुकान चलाते थे। रात में वह दुकान से थोडी दूर स्थित एक निर्माणाधीन मकान मे सोते थे। मंगलवार की सुबह आंधी के दौरान वह दुकान की स्थिति देखने पहुंचे की इसी दौरान गुमटी पलट गई और झोपड़ी गिर गई। जिसके नीचे रामचंद्र दब गए। सुबह बारिश खुलने के बाद जब कुछ लोग चाय पीने के इरादे से वहां पहुंचे तो झोपडी गिरी देख शोर मचाया। जुटी भीड़ ने जब गिरा हुआ छप्पर हटाया तो देखा कि रामचंद्र की मृत्यु हो चुकी है। सूचना पर एसआई अभिषेक सिंह, एचसीपी अरविंद राय, कांस्टेबल दीपचंद चौहान, विनय कुशवाहा, अरविंद सिंह आदि मौके पहुंचे। हल्का लेखपाल संतोष गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने शव का पंचनामा बनवा पीएम के लिए भेज दिया जबकि लेखपाल ने अहेतुक सहायता हेतु तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेजी। मृतक अपने पीछे पत्नी उर्मिला, चार विवाहित पुत्रियां अनीता, सुनीता, नीतू, किशा, अविवाहित पुत्री नीपू व इकलौते पुत्र बिट्टू को रोता बिलखता छोड़ गया ।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking