साखोपार/कुशीनगर। कसया तहसील क्षेत्र के गांव बैजनाथपुर के टोला बाजूपट्टी में आज मंगलवार की सुबह चाय बनाते समय अचानक आग लग गई,जिससे चाय बना रही 70 वर्षीय वृद्धा मुनरी देवी पत्नी स्वर्गीय रामदत्त गौड़ बुरी तरह झुलस गई तथा पूरा झोपड़ी जलकर खाक हो गया।ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जिससे कि गांव में आग नहीं फैल सका।
घायल वृद्धा को ग्रामीणों ने एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय भिजवाया जहां उनका इलाज जारी है।वही घर में रखा दो मोटरसाइकिल,दो साइकिल,एक पंपिंग सेट आदि सामान जलकर राख हो।जबकि बगल के चंचल गौड़ के पक्का मकान का भी छत व दीवार फट कर छतिग्रस्त हो गया।सूचना पाकर नायब तहसीलदार शैलेष कुमार सिंह ने मौके पर पहुँचकर नुकसान का जायजा लिया व अहेतुक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।इस मौके पर हल्का लेखपाल विश्वदीपक सिंह,कोटेदार जेपी यादव आदि मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…
खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…
साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…