News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पराली जलाने पर पांच किसानो पर लगा जुर्माना

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Nov 20, 2023  |  5:09 PM

145 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पराली जलाने पर पांच किसानो पर लगा जुर्माना

अहिरौली बाजार/कुशीनगर । हाटा तहसील क तहसीलदार धर्मवीर सिंह ने सोमवार को विभिन्न गांव में पराली जलाए जाने को लेकर सूचना पर हाटा तहसील के कई गांव में छापेमारी की और हाटा तहसील अंतर्गत पोखारभिंडा निवासी अरुण कुमार पुत्र शोभा पडरी गांव निवासी राम निवास पुत्र भोला,डुमरी गांव के बाबूलाल पुत्र कुक्कुर, जोलहपुरवा के महेन्द्र पुत्र राजकिशोर एवं भलुहा गांव निवासी राम प्रकाश पुत्र राम अधार पर पराली जलाने के करण तहसील प्रशासन ने 2500 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए हाटा तहसील प्रशासन ने कुल पांच किसानों पर जुर्माना लगाया है।

आपके लिए और..- कुशीनगर: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार...

इस दौरान तहसीलदार ने बिना रैपर के चल रहे दो कंबाइन मशीन को सीज कर दिया है। तहसील प्रशासन की इस प्रकार की कार्रवाई से तहसील क्षेत्र के गांव में हड़कंप मच गया है।इस दौरान राजस्व निरीक्षक सुकरौली प्रदुमन राव लेखपाल प्रदीप गुप्ता राजस्व निरीक्षक अहिरौली डेबा प्रसाद, लेखपाल राजेंद्र यादव, विश्व प्रकाश राजन ,बृजेश धर द्विवेदी यादव आदि मौजूद रहे।इस संबंध में तहसीलदार हाटा ने बताया कि पराली जलाने की सूचना पर राजस्व टीम द्वारा पांच किसानों पर जुर्माना लगाया गया है।

मौके पर बिना रैपर के चल रहे दो कंबाईन को सीज कर दिया गया है और उपस्थित किसानों को ये निर्देश दिया गया है।फसल अवशेष न जलाएं और बिना रैपर लगे कंबाईन मशीन से धान की कटाई न करावे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार हिरासत में; वारदात की हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
कुशीनगर: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार हिरासत में; वारदात की हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी खास गांव में शनिवार देर शाम…

तरयासुजान : वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ 4 शातिर दबोचे… चोरी की 4 बाइक और अवैध पिस्टल बरामद
तरयासुजान : वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ 4 शातिर दबोचे… चोरी की 4 बाइक और अवैध पिस्टल बरामद

कुशीनगर । जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तरयासुजान…

नाले में डूबीं दो सगी व एक चचेरी बहन का शव मिला, परिजनों में कोहराम
नाले में डूबीं दो सगी व एक चचेरी बहन का शव मिला, परिजनों में कोहराम

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिधरिया नाले में डूबीं थी तीन बच्चियां खड्डा कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking