News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: अनियंत्रित बोलेरो की ठोकर से माँ बेटी सहित पांच लोग घायल

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Aug 29, 2023  |  11:00 PM

18 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अनियंत्रित बोलेरो की ठोकर से माँ बेटी सहित पांच लोग घायल

कुशीनगर।कसया थाना क्षेत्र के गोबरही चौराहे के समीप मंगलवार की देर शाम को अनियंत्रित बोलेरो की ठोकर से पैदल माँ बेटी सहित बाईक सवार पांच लोग घायल हो गए। जबकि बोलेरों भी गड्ढे में जाकर पलट गई। मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजवाया।

थाना क्षेत्र के कसया-रामकोला मार्ग पर गोबरही गांव के समीप तेज गति से आरही अनियंत्रित बोलेरो से कुरहवां टोला गंगा छपरा निवासिनी 35 वर्षीय गायत्री पत्नी श्रीकांत फांसफोड़ अपनी छः वर्षीय बेटी मुर्गा के साथ गोबरही चौराहे से अपने घर पैदल जा रही थी कि बोलेरो ने मां व बेटी को रौंद कर भागते हुए,रामकोला की तरफ से आरही बाईक सवार को ठोकर मार कर घसीटते हुए सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरा। बाईक सवार पीपरा झाम निवासी गौतम सिंह के साथ बोलेरो चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया वहीं फेरी लगा कर कसया जाते हुए बरेली निवासी 56 वर्षीय राजेन्द्र कुमार को भी चोट लगी।मौके पर पहुचीं पुलिस व स्थानीय लोगों तथा राहगीरों की मदद से सभी घायलों को कसया सीएचसी भेजा गया। चिकित्सकों के प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर रूप से घायल गायत्री, मुर्गा व बाईक चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जबकि बोलेरो चालक का नाम पता नहीं चल पा रहा है। मौके पर कसया पुलिस घायलों को इलाज कराने में जुटी हुई है।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking