News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar Accident News: कुशीनगर: जानलेवा हुआ कोहरा! अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर..हादसे में 4 लोगों की हुई मौत, 4 लोग घायल

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 5, 2024  |  5:03 PM

70 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Accident News: कुशीनगर: जानलेवा हुआ कोहरा! अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर..हादसे में 4 लोगों की हुई मौत, 4 लोग घायल

कुशीनगर। जिले में कोहरे ने एक बार फिर कहर बरपाया है यहाँ कोतवाली हाटा इलाके में घने कोहरे के चलते बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया इस भीषण सड़क हादसे में 4 लोगो की मौत हो गयी है जबकि 4 लोगो के घायल होने की सुचना है.

आज की हॉट खबर- पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले...

मिली जानकारी के अनुसार, गोरखपुर से इलाज कराकर वापस लौट रहे ऑटो सवार को हाटा कोतवाली क्षेत्र के NH 28 पर स्थित जोल्हिनिया चौराहे के पास देर रात घना कोहरा होने की वजह से अज्ञात वाहन ने जबर्दस्त टक्कर मारी जिसमे ऑटो में सवार 8 लोगों में से 4 की मौत हो गई जबकि अन्य 4 गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया है जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है.

यह हादसा देर रात ग्यारह बजे के लगभग का बताया जा रहा है। इस हादसे में पिडरा निवासी श्रीराम (उम्र 70 वर्ष), गुलाबी पत्नी राजेंद्र शर्मा ( उम्र 65 वर्ष) तथा पैकौली निवासी बिंदरावती पत्नी विनोद यादव और शंखापार निवासी उषा देवी पत्नी सरवन (उम्र 55 वर्ष) की मौत हो गई। इसके अलावा चार अन्य सुशीला पत्नी गुलाब ( उम्र 50 वर्ष) निवासी पैकौली, गुनेश्वर् (75 वर्ष ) निवासी पिडरा के अलावा संखापार माफी की सुमित्रा पत्नी बुनेल (उम्र 55 वर्ष) तथा बासकली पत्नी स्वामीनाथं (उम्र 70 वर्ष) भी घायल हो गए। जिसे डाक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्ज़े मे लेकर आवश्यक कार्यवाही मे जुट गई।

संबंधित खबरें
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”

सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे…

पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking