News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बेहतर शिक्षा के लिये जरूरी है छात्र और शिक्षक एक दूसरे अच्छी तरह समझें -कलराज मिश्र (मा. राज्यपाल )

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 19, 2021  |  7:40 PM

638 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बेहतर शिक्षा के लिये जरूरी है छात्र और शिक्षक एक दूसरे अच्छी तरह समझें -कलराज मिश्र (मा. राज्यपाल )

कसया/कुशीनगर। कसया तहसील क्षेत्र के फाजिलनगर के पावानगर महावीर इंटर कालेज के हीरक जयन्ती व पुरातन छात्र सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने छात्रों से कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र यहां से निकल कर अपने प्रतिभा के दम पर उच्चस्थ पदों पर पहुचने के बाद गांव क्षेत्र के साथ विद्यालय का भी मान बढ़ाने का कार्य करते है इससे विद्यालय और शिक्षक दोनो अपने को गौरवान्वित होते है। बेहतर शिक्षा के लिए यह जरूरी है कि शिक्षक और छात्र एक दूसरे को ठीक से समझे इससे पढ़ने और पढ़ाने आसानी होती है। आगे उन्होंने कहा कि यह विद्यालय स्वत्रंत्रता संग्राम सेनानी बाबा राघवदास द्वारा स्थापित है ऐसे में इसकी महत्ता और बढ़ जाती है। नयी शिक्षा नीति को लाभकारी बताते हुए उन्होंने इसमे पुराने और नये दोनो शिक्षा के व्यवस्था को समायोजित करते हुए रोजगार परक बनाया गया है जिससे आने वाले समय मे छात्र रोजगार पाने वाले श्रेणी से निकलकर कर अन्य लोगो को रोजगार देने वाले बने। विशिष्ट अतिथि प्रदेश के काबीना मंत्री स्वामी प्रसाद ने कहा कि हमारी संस्कृति बसुधैव कुटुम्बकम की रही है यहां की प्रतिभाएं देश विदेश में ख्याति अर्जित कर यहां की का मान बढ़ाया है यह परंपरा अब भी कायम रहे यही हीरक जयन्ती के उदेश्य को पूरा करेगा। विशिष्ट अतिथि बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी ने कहा कि नयी शिक्षा नीति जड़ से जग को जोडने वाली है जो संस्कृति, विज्ञान और संस्कार से लोगों को जोड़ेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवरिया सांसद डॉ रामपतिराम त्रिपाठी व संचालन विद्यालय के प्रबंधक व पूर्व सांसद राजेश पाण्डेय उर्फ गुड्डू पाण्डेय ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अक्षवर पाण्डेय ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र व समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन के बाद हुआ। इसके बाद विद्यालय के छात्राएं अंजली पाण्डेय व खुशी वर्मा साक्षी उपाध्याय व अंबिका गौंड़ ने सरस्वती बंदना व स्वागत गीत सुनाया। अंत में पुरातन छात्रों को प्रबन्धक व प्रधानाचार्य ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक गंगासिंह कुशवाहा, खड्डा विधायक, पवन केडिया, कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी,जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, दिवाकर मणि त्रिपाठी, राधेश्याम पांडेय, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश जायसवाल, लल्लन मिश्र, डॉ पीके राय पूर्व सांसद व प्रबंधक राजेश पांडेय,जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी,राधेश्याम पांडेय,अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ विद्यासागर पांडेय, पूर्व आरटीओ अजय त्रिपाठ, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, सत्यम शुक्ला,शशि शर्मा, महिला युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शशि प्रभा पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, नन्दा पाण्डेय, मनंजय तिवारी, मनोज यादव, पीपी मिश्रा, अम्बरीष दीक्षित, रामकेवल गौंड़, यशपाल सिंह, सुरेश सिंह, सुनील दत्त तिवारी, राजन शुक्ला, नम्रता मिश्रा, प्रतिमा पाण्डेय, सुमन रानी जायसवाल, गामा यादव आदि उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

फाजिलनगर- विद्यालय के प्रवेश द्वार पर बने हीरक जयन्ती द्वार व तीन अध्ययन कक्ष का राज्यपाल ने किया लोकार्पण

विद्यालय के हीरक जयन्ती समारोह मे पंहुचे राजस्थान के राज्यपाल ने सबसे पहले विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर बने हीरक प्रवेश द्वार का फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद विद्यालय के पुरातन छात्र शहीद रमाकांत राय के मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया इसके बाद विद्यालय परिसर में ही स्थापिक मां सरस्वती के मूर्ति पर भी माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद पुलिस के जवानों ने उनको गॉड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद सांसद रहते उनके निधि से निर्मित तीन अध्ययन कक्ष का लोकार्पण करने के बाद मंच पर पंहुचे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking