News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: बौद्ध स्थालीय के सौन्दर्यीकरण के लिये भदंते ज्ञानेश्वर राजधानी दिल्ली पहुंच मंत्रीयो को ज्ञापन सौपा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 25, 2021  |  12:45 PM

578 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: बौद्ध स्थालीय के सौन्दर्यीकरण के लिये भदंते ज्ञानेश्वर राजधानी दिल्ली पहुंच मंत्रीयो को ज्ञापन सौपा

कसया/कुशीनगर। केंद्रीय पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री भारत सरकार से मिलेइस दौरान राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की नवनियुक्त बौद्ध सदस्या को मंगल कामनाएं दीl

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में विशालकाय लेटी प्रतिमा (बुद्ध मंदिर) पर गोल्डन पालिश कराने, भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली का होर्डिंग्स लगाने एवं कुशीनगर का विकास, सौंदर्यीकरण,लाइटिंग, पेयजल, बौद्ध स्मारकों की सुरक्षा आदि समस्याओं के उन्मूलन को लेकर कुशीनगर भिक्खु संघ के अध्यक्ष, बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के गुरु भाई, विश्व शांति नायक,कुशीनगर के गौरव, अभिध्वजा महारथागुरु भदंत ज्ञानेश्वर महाथेरो,श्रीलंका बुद्ध विहार कुशीनगर के भिक्खु इंचार्ज डॉ.नन्द रत्न थेरो, भदंत ज्ञानेश्वर महाथेरो जी के सहायक भिक्खु सागरा एवं बौद्ध संगठनों की राष्ट्रीय समन्वय समिति भारत के राष्ट्रीय समन्वयक एवं संगठन माननीय अभय रत्न बौद्ध, भारत सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री, भारत सरकार श्री रामदास अठावले तथा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण भारत सरकार की महानिदेशक श्रीमती विद्यावती आई.ए .एस. से मिले।कुशीनगर के सभी प्रमुख विषयों पर मंत्री गणों एवं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण भारत सरकार की महानिदेशक श्रीमती विद्या देवी से गंभीर चर्चा हुई और ज्ञापन पत्र सौंपा।Kushinagar: For the beautification of the Buddhist site, Bhadante Dnyaneshwar handed over a memorandum to the ministers to reach the capital Delhi.

भारत सरकार के मंत्री गणों ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। हमारी सरकार कुशीनगर का व्यापक सौंदर्यीकरण कराएगी। प्रधानमंत्री जी कुशीनगर का विकास चाहते हैं।

अंत में अभिध्वजा महारथा गुरु भदंत ज्ञानेश्वर महाथेरो अपने चार सदस्यी प्रतिनिधि मंडल के साथ राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में नवनियुक्त बौद्ध सदस्या आयुष्मति सुश्री रिनचेन ल्हामों को पुष्प गुच्छ भेंट कर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्या को आयोग के शासकीय कार्यकाल, सुखमय दीर्घायु जीवन की बधाई एवं मंगलकामनाएं दी।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking