News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: सपा के पूर्व कोषाध्यक्ष 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 15, 2021  |  8:12 PM

977 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सपा के पूर्व कोषाध्यक्ष 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित!

पडरौना/कुशीनगर | समाजवादी पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है । समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर करवाई हुई है । पूर्व कोषाध्यक्ष पार्टी बिरोधी गतिविधियों में शामिल थे और उनके ध्दारा बार बार अनुशासनहीनता की जा रही थी
उक्त जानकारी देते हुये जिला मीडिया प्रभारी रमेश चन्द्र यादव ने बताया कि पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष विजय पांडेय को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है । विजय पांडेय पार्टी बिरोधी कार्यो में संलिप्त थे तथा उनकी कार्य शैली पूरी तरह अनुशासनहीनता की श्रेणी में थी । श्री पांडेय के अनुशासनहीन कार्यो का कदाचारण के सम्बंध में यह निर्णय पार्टी के प्रदेशध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर लिया गया है की उन्हें 6 वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है । जिला मीडिया प्रभारी ने कहा कि अनुशासनहीनता किसी कीमत पर बर्दास्त नही की जायेगी उन्होंने जिला कार्यकारणी के पदाधिकारी एव बिधान सभा अध्यक्ष गण से आग्रह किया कि पार्टी ध्दारा आहूत बैठक में प्रमुखता से भाग ले एव पार्टी की और मजबूती के लिए कार्य करे । पार्टी में पद लेकर बैठे निष्क्रिय लोगो को उनके पदों से हटाया जायेगा तथा बेहतर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओ को तरजीह दी जायेगी । श्री यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर बिफल साबित हुई है । सरकार के जनविरोधी नीतियों से लोग परेशान है । प्रदेश की जनता उम्मीद भरी नजरों से समाजवादी पार्टी और उसके नेता अखिलेश यादव की तरफ देख रही है । कोरोना से जिस तरह लोग तड़प तड़प कर मरे है वह किसी से छुपा नही है । गंगा में बहती लाश सबको शर्मसार कर दिया है । आयोध्या में हुई जमीन घोटाला दुःखद घटना है ।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking