कसया।मंगलवार को कसया पुलिस ने तीन चार पहिया वाहन से तस्करी कर वध हेतु ले जायी जा रही 11 गोवंशो के साथ चार गो-तस्करो को गिरफ्तार किया है।एसपी धवल जायसवाल के निर्देशन में गोवंश की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कसया पुलिस द्वारा सोमवार को दो पिकप वाहन से वाहन नं0 क्रमशः BR28GA7435, वाहन नं0 UP42BT9472 व मंगलवार को एक महिन्द्रा मैक्सी लोडर वाहन नं0 UP57BT3885 से तस्करी कर वध हेतु ले जायी जा रही कुल 11 गोवंश बरामद कर मौके से रोहित गौड पुल रामेश्वर गौड निवासी तमकुहीराज गुदरी मोहल्ला थाना तमकुहीराज व महेश कुमार पुत्र साहब सरन निवासी कतरौली सोहवत थाना रौनाही जनपद आयोध्या और चंदन यादव पुत्र वीरेन्द्र यादव निवासी बुटलहिया नं0 02 थाना तुर्कपट्टी व अशोक यादव पुत्र लल्लन यादव निवासी गौरी जगदीश बिनटोली थाना सेवरही को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त रोहित गौड़ का अपराधिक इतिहास भी है।बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर क्रमशः थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0200/2024 धारा 3/5A/8 गो0 निवा0 अधि0 व धारा 11 पशु क्रू0 अधि0, मु0अ0सं0 0202/2024 धारा 3/5ए/8 गो0नि0अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 तथा मु0अ0सं0 0203/2024 धारा 3/5B/8 गो0नि0अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 व 34, 120B भादवि0 में अभियोग पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली टीम मे प्रभारी निरीक्षककसया गिरिजेश उपाध्याय, उ0नि0 रणजीत सिंह बघेल (चौकी प्रभारी कुशीनगर), उ0नि0 अतुल कुमार, हे0 का0 साहिल यादव,हे0 का0 राजेश प्रेमी, का0 रवि सिंह,का0 राहुल कुमार, का0 संजय गुप्ता, का0 आका, का0 कृष्ण कुमार सिंह,कॉ0 अजय कुमार शामिल रहे।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…