अहिरौली बाजार/ कुशीनगर । कप्तानगंज के थाना क्षेत्र के पकड़ी मदरहां गांव में इन दिनों बंदरों का खूब आतंक है।आतंक इस कदर है कि गांव के चार लोगों को काटकर जख्मी कर दिया है। बंदरों के भय से लोगों छत पर चढ़ने व खेत जाने की हिमाकत नही कर रहे है।कुल मिलाकर ये बंदरों ने आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर रखा है।प्राप्त सूचना के उक्त गांव में पिछले एक सप्ताह से बंदरों का आतंक इस कदर है कि कई लोगों को काटकर जख्मी कर दे रहे है। लगभग एक दर्जन की झुंड में ये बंदर गांव से लेकर सरेह तक कब्जा जमाए है। बंदरों के भय से गांव के लोग छत पर जाने से कतरा रहे है। इतना ही नही किसानो का खेती बारी भी प्रभावित हो रहा है। गांव के दर्जनों लोग लाठी डंडे लेकर भगाने का प्रयास कर रहे लेकिन नाकाम हो जा रहे है।रात होते ही ये बंदर फिर छतों पर आ जा रहे है।बंदरों के काटने से अब तक गांव के जतन, सुखराजी देवी, पूनम देवी जख्मी हो चुके है।छः माह पूर्व वन विभाग के अधिकारी इन बंदरों को पकड़वाने के लिए टीम लेकर गांव में आते थे, लेकिन नए शासनादेश के बाद इनकी जिम्मेदारी खत्म हो गई है।
अब गांव के प्रधान अथवा नगर प्रशासन को पकड़ने का आदेश प्राप्त हुआ है।इन्ही लोगों के द्वारा प्राइवेट टीम बुलाकर बंदरों को पकड़वाने का कार्य किया जा रहा है।
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…