News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरण 12 अगस्त से 23 अगस्त के मध्य

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 11, 2023  |  6:54 PM

12 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरण 12 अगस्त से 23 अगस्त के मध्य

कुशीनगर। जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि जनपद के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत माह अगस्त 2023 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण माह अगस्त 2023 में 12 अगस्त से 23 अगस्त के मध्य कराये जाने का निर्देश आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग उ0प्र0 लखनऊ से प्राप्त है, जिसके अन्तर्गत वितरण का कार्य किया जायेगा।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

उन्होंने बताया कि अन्त्योदय कार्ड हेतु प्रति कार्ड 35 कि0ग्रा0 खद्यान्न(गेहूॅ-14 कि0ग्रा0 एवं चावल 21 कि0ग्रा0) तथा पात्र गृहस्थी कार्ड हेतु कार्ड में सम्मिलित प्रत्येक यूनिट(व्यक्ति) के सापेक्ष 05 कि0ग्रा0 खाद्यान्न (गेहूॅ-02 कि0ग्रा0 एवं चावल 03 कि0ग्रा0) निःशुल्क वितरण का कार्य किया जायेगा। उन्होंने जनपद के समस्त कार्डधारको को अवगत कराया है कि वे अपने उचित दर दुकान से निर्गत कार्ड के अनुसार उपरोक्तानुसार मात्रा में आवश्यक वस्तुए निर्धारित वितरण तिथि 12 से 23 अगस्त के मध्य प्राप्त करें।

जिला पूर्ति अधिकारी ने समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि वे निशुल्क वितरण की सूचना दुकानों पर प्रदर्शित करें, एवं समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी तथा पूर्ति निरीक्षक को उक्त निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए नियमानुसार वितरण कार्य सुनिश्चित कराने का निर्देश दिए हैं इसके साथ ही उन्होंने आगाह किया है कि वितरण में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगीl

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking