News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: पुलिस मुठभेड़ में पच्चीस हजार रुपये का इनामिया गैंगेस्टर पशु तस्कर नौशाद घायल, पढ़े पूरी खबर!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 15, 2024  |  8:47 AM

72 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पुलिस मुठभेड़ में पच्चीस हजार रुपये का इनामिया गैंगेस्टर पशु तस्कर नौशाद घायल, पढ़े पूरी खबर!

कुशीनगर । बीती रात्रि पुलिस टीम से एक कुख्यात पशु तस्कर से मुठभेड़ हुई है,जिसके पैर में गोली लगने के कारण घायल अवस्था में उसे दबोच लिया गया है,प्राथमिक उपचार के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

आज की हॉट खबर- शार्ट सर्किट से आठ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख,

बताते चले की थाना हनुमानगंज, थाना खड्डा व साइबर थाने की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अहिरौली बन्धा के पास घेराबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल वाहन आते दिखाई दिया जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन पर सवार व्यक्ति द्वारा कुछ दुर पहले रुककर लक्ष्य साधकर पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायर किया गया। जवाबी प्रतिरक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गयी जिसमें वह घायल हो गया जिसकी पहचान नौसाद उर्फ मूस पुत्र अजीमुल्लाह साकिन लतवामुरलीधर थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर के रुप में हुई है। उसके कब्जे से एक नाजायज तमन्चा 315 बोर, तीन जिन्दा कारतूस, एक खोखा कारतूस 315 बोर, चोरी की एक पल्सर मोटर साइकिल बिना न0 (माल मुकदमाती मु0अ0सं0-17/2024 धारा 379 भादवि थाना तमकुहीराज), अपराध से अर्जित पांच हजार रुपए नगद की बरामदगी की गयी। है।

उल्लेखनीय रहे कि अभियुक्त नौसाद उर्फ मूस पुत्र अजीमुल्लाह साकिन लतवामुरलीधर थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर जो कि गैगेस्टर व गौ तस्करी के मुकदमें में वांटेड था एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा मु0अ0सं0 175/24, 193/24 व 161/24 में इसकी गिरफ्तारी हेतु पच्चीस हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। इसके विरुध्द जनपद के कई थानों पर लगभग एक दर्जन मुकदमें पंजीकृत हैं। पुलिस अकड़े के अनुसार कुल दर्ज अपराधिक मुकदमे में तमकुहीराज थाना में नौ और तरयासुजान थाना में तीन अभियोग दर्ज है,वही थाना तमकुहीराज में एक एनडीपीएस का अभियोग भी पंजीकृत है।

यहां बताना चाहूंगा की हुईं मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पन्त साइबर थाना मय टीम,थानाध्यक्ष अजय पटेल थाना हनुमानगंज मय टीम,थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह थाना खड्डा मय टीम शामिल रहे।

संबंधित खबरें
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्मदिन
संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्मदिन

विधायक विवेकानंद पाण्डेय को जिलाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने किया सम्मानित  खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय प्रजापति…

साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश
साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश

तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…

लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं
लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं

बोदरवार, कुशीनगर :- शैक्षिक क्रांति को लेकर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल भिस्वा – मंसूरगंज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking