News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: गन्ने के खेत में अचेत अवस्था में मिली युवती, पुलिस ने पहुंचाया सदर अस्पताल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 9, 2023  |  1:58 PM

137 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गन्ने के खेत में अचेत अवस्था में मिली युवती, पुलिस ने पहुंचाया सदर अस्पताल

कुशीनगर । शनिवार को सुबह तमकुहीराज थाना क्षेत्र के सिसवा वाया तरया, तमकुहीराज मार्ग पर चखनी पेट्रोल पंप के नजदीक सड़क के किनारे गन्ना के खेत में एक अठारह वर्षीय लड़की को अचेत अवस्था में लोगो ने देखकर तमकुहीराज पुलिस को सूचित किया, मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त लड़की को इलाज के लिए तमकुहीराज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया, जहा चिकत्सकों ने परारंभिक इलाज कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने मौके का निरीक्षण करते हुए मताहतो को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

मिली सुचना के अनुसार, शनिवार को सुबह सिसवा वाया तरया, तमकुही मार्ग पर विद्यालय जा रहे कुछ लडको ने अर्ध नग्न अवस्था में पड़ी एक अठारह वर्षीय, लड़की को देखा,यह बात जंगल की आग की तरह चारो तरफ फैल गया,जागरूक लोगो ने इसकी सूचना तमकुहीराज पुलिस को दिया,प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज नीरज कुमार राय ने बिना देर किए मौके पर पहुंच कर उक्त लड़की को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज ले गए जहा चिकित्सको ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

बताते चलें की लड़की द्वारा पुलिस को बताया गया की वह विशुनपुरा (चैनपुर) जिला गोपालगंज बिहार की निवासी है. इसके पास एक आधार कार्ड मिला है,और उसका मोबाइल है। पुलिस हर एक बिन्दु पर काम कर रही है।घटना की खबर मिलते ही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह पहुंच कर अधीनस्थों से राय मुश्यारा किया,साथ ही घटना की त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया।

प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने इस संवाददाता को बताया की पुलिस इस घटना को लेकर हर एक बिन्दु पर अपनी पैनी नजर लगाई है, जल्द ही परिणाम सामने आएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking