News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: शिक्षक के प्यार में छात्रा ने नदी में कूद कर की थी आत्महत्या, कलयुगी गुरु जी गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 31, 2023  |  5:45 PM

284 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: शिक्षक के प्यार में छात्रा ने नदी में कूद कर की थी आत्महत्या, कलयुगी गुरु जी गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। शिक्षक और शिष्य के रिश्ते को बहुत पवित्र माना जाता है, लेकिन गाहे बगाहे कई ऐसे मामले सामने आते हैं जो इस रिश्ते को कलंकित करते हैं। ऐसे ही शिक्षक और शिष्य के रिश्ते को दागदार करने का मामला जिले के तरयासुजान थाने से सामने आया है। यहां कोचिंग पढ़ाने के दौरान ट्नूशन टीचर असलम एक इंटर की छात्रा को प्यार का पाठ पढ़ाने लगे और जब प्यार परवान चढ़ने लगा तो छात्रा द्वारा शिक्षक से शादी का प्रस्ताव दिया गया लेकिन शिक्षक असलम ने शादी से इंकार कर दिया जिसके बाद छात्रा ने बीते रविवार को सेवरही क्षेत्र के रकबा दुलमापट्टी गांव के भगवानपुर टोले के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में कूद कर आत्महत्या कर लिया था. घटना को गंभीरता से लेते हुए जिले के कप्तान धवल जायसवाल ने घटना का जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया था. अब तरयासुजान थाना के प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा के अगुवाई वाली तरयासुजान पुलिस ने घटना के पाँचवे दिन ही खुलासा कर दिया है.

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

क्या है पूरा मामला?

मामला तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव का है जो अपने एक सजातीय गुरु जी अपनी शिष्या को ही प्रेमजाल में फसा लिए, दरसअल इंटर में पढ़ने वाली एक किशोरी असलम के पास कोचिंग पढ़ाने जाती थी. असलम कोचिंग में छात्रा को इंटर का सिलेबस पढ़ाते-पढ़ाते प्यार का पाठ पढ़ाने लग गए और अपने प्रेमजाल में फसा लिया फिर फ़ोन पर भी बात चित शुरू हो गया दोनों का प्यार परवान चढ़ा और किशोरी द्वारा शिक्षक असलम से शादी के प्रस्ताव रखा गया जिसपर असलम ने किशोरी को शादी से साफ माना कर दिया, प्यार में पड़ी किशोरी को असलम का ना कहना खटक गया और उसने असलम से बोला की अगर असलम उससे शादी ने करेगा तो आत्महत्या कर लेगी जिसपर असलम बोला की जो करना है करो, पर शादी नहीं करुगा। इसके बाद किशोरी ने सेवरही क्षेत्र के रकबा दुलमापट्टी गांव के भगवानपुर टोले के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में कूद कर आत्महत्या कर लिया था. जिसका तरयासुजान थाना के प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा के अगुवाई वाली तरयासुजान पुलिस ने घटना के पाँचवे दिन ही खुलासा कर दिया है. इस सफलता में प्र0नि0 अमित शर्मा, उ0नि0 सुभाषचन्द्र श्रीवत्स और का0 सुनील यादव का अहम रोल रहा.

क्या कहते है इंस्पेक्टर अमित शर्मा

इस घटना के विषय में जब यह संवाददाता ने प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान अमित कुमार शर्मा से बात किया तो उन्होंने बताया कि गिरफ्तार असलम से उक्त लड़की की प्रेम प्रसंग काफी दिनो से चल रहा था, इधर शिक्षक असलम की शादी उसके घर वालो ने दूसरे जगह तय कर दिया, इसके भनक मिलते ही लड़की द्वारा असलम से शादी के लिया कहा गया लेकिन असलम ने माना कर दिया जिसके बाद लड़की ने यह कदम उठाया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking