News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: अधर्मियो का अंत करने के लिए भगवान को लेना पड़ा अवतार- आचार्य विनय

सुनील नीलम

Reported By:

Feb 15, 2023  |  3:54 PM

455 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अधर्मियो का अंत करने के लिए भगवान को लेना पड़ा अवतार- आचार्य विनय

कुशीनगर। संसार व समाज में फैले अनाचार, अधर्म व निरंकुश शासन कर रहे जरासंध, कंस, शिशुपाल जैसे अधर्मियो का अंत करने के लिए भगवान को अवतार लेना पड़ा और समाज का कल्याण हुआ। हमारे बीच भगवान आनंद रूप में प्रकट हो पूतना का पतन करते हैं। यह बातें आचार्य विनय शास्त्री ने कही। वह समउर बाजार से सटे भगवानपुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन मंगलवार की रात्रि श्रोताओं को श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुना रहे थे। कथावाचक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण

अर्जुन को संबोधित करते हुए कहते हैं कि जब जब धर्म की हानि होती है, जब जब अधर्म बढ़ता है, तब सज्जन लोगों की रक्षा के लिए मै आता हूं, दुष्टों के विनाश करने के लिए व धर्म की स्थापना के लिए मैं आता हूं। कथावाचक ने कहा कि हमारे बीच भगवान आनंद रूप में प्रकट हो पूतना का पतन करते हैं। जीव की अविद्या, वासना, अज्ञानता ही पूतना है। जब भगवान का स्पर्श होता है तो विषय वासनाओं का अंत होता है। पं. गिरीश नारायण मिश्र, पं नंद जी पाठक ने परायण किया। रमेश श्रीवास्तव, संत जी व राजू दास ने संगीत पर संगत की।

इस दौरान यजमान कृपाशंकर गिरी, डा. रवीन्द्र गिरी, हरेंद्र पांडेय, राधा सिंह, दर्शन सिंह, उमाकांत सिंह, सुदर्शन सिंह, देवता सिंह, बलम गिरी, शंभू गिरी, तेज बहादुर गिरी, प्रमोद गिरी, संजय, संदीप सुनीता, गीता, आरती,उमरावती गिरी, सुरेन्द्र पांडेय, रवीन्द्र पांडेय, रामाधार गिरी, संत जी यादव, गोपीचन्द्र यादव, जमुना यादव, कवींद्र, गोविंद,मनोज, रामायण गिरी आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

मतभेदों को दूर कर गले मिलने का पर्व है होली
मतभेदों को दूर कर गले मिलने का पर्व है होली

हाटा में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन सुकरौली/कुशीनगर। संस्कृत पाठशाला में रविवार…

तमकुहीराज मछली मंडी से अवैध शराब के साथ अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज मछली मंडी से अवैध शराब के साथ अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर  ।कस्बा तमकुहीराज स्थित मछली मंडी क्षेत्र से पुलिस ने एक अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking