News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर को मिला साइबर थाना, मुख्यमंत्री ने किया साइबर थाना उद्घाटन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 28, 2024  |  3:33 PM

217 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर को मिला साइबर थाना, मुख्यमंत्री ने किया साइबर थाना उद्घाटन WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। प्रदेश में शुरू हुए 57 जिलों में साइबर थानों के साथ कुशीनगर को भी साइबर थाना मिल गया है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से साइबर थाने का लोकार्पण किया उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल ने भी प्रतिभाग किया इसके उपरांत साइबर क्राइम थाने का उन्होंने भव्य उद्घाटन किया। अब साइबर अपराध से पीड़ित लोगों को थाने-चौकी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। साइबर थाना खुलने से स्वतंत्र होकर साइबर टीम ठगी के मुकदमों में विवेचना कर सकेगी और अपराधियों को पकड़ा जा सकेगा।

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

कॉरपोरेट ऑफिस की तरह बनाया गया साइबर थाना

आप साइबर थाने में प्रवेश करेंगे तो आपको लगेगा कि आप किसी निजी कंपनी के कार्यालय में आए हैं। साइबर थाना कॉरपोरेट ऑफिस की तरह बनाया गया है। इसमें पांच डेस्कटॉप एक लैपटॉप पर साइबर थाने की टीम काम करेगी। थाने में अभी सात पुलिसकर्मी ही तैनात किए गए हैं ,शेष तैनाती यथा शीघ्र किया जायेगा। इनमें साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन प्रभारी निरीक्षक, हेड कांस्टेबल एक,तीन आरक्षी, दो महिला कांस्टेबल है।

क्या बोले जनपद के एसपी

पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल ने न्यूज अड्डा से बात चीत के क्रम में कहा की आज बहुत ही हर्षोल्लास का विषय है कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों में जहां भी साइबर क्राइम थाने स्थापित नहीं थे, वहां लगभग 57 जनपदों में साइबर क्राइम थानों का एक साथ शिलान्यास और उद्घाटन हुआ है। जो पुलिस की अन्य इकाइयां हैं उनका भी मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन किया गया है। इस मौके पर कुशीनगर जनपद की जनता के लिए साइबर थाने का उद्घाटन किया गया है।

साइबर थाने से पड़ितों को जल्द मिल सकेगा न्याय: एसपी ने आगे बताया कि इस थाने पर जनपद में जो भी साइबर क्राइम की समस्या आएगी। जैसी की आप सभी जानते हैं कि लगातार साइबर क्राइम का जो चलन बढ़ता जा रहा है उसका यहां पर निदान दिलाया जाएगा। जिसमें थाना प्रभारी और पूरी साइबर की टीम पड़ितों की सेवा के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि तकनीक के दुरुपयोग से अपराध का तरीका भी बदला है। आज कस्टमर केयर, पेंशन, बिजली बिल, वर्क फ्रॉम होम, सेक्स्टॉर्सन, लोन ऐप, पार्सल, फ्रेंचाइजी, फेक बेटिंग ऐप, क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट, पॉन्जी स्कीम जैसे साइबर फ्रॉड के मामले देखने को मिल रहे हैं। इनसे बचाव के लिए सतर्कता और जागरूकता की सबसे ज्यादा जरूरत है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!
पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!

कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…

कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर
कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर

मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…

दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking