कसया/कुशीनगर। समाजवादी पार्टी कुशीनगर के नव मनोनीत जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार पाण्डेय का रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्ममाशंकर त्रिपाठी के कैम्प कार्यालय कसया पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित क़र कार्यकर्ताओ द्वारा फूल माला व बुके देकर भब्य स्वागत किया l
स्वागत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख अभिषेक त्रिपाठी उर्फ़ राजन त्रिपाठी ने श्री पाण्डेय का स्वागत करते हुए कहा कि श्री पाण्डेय के उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन से पार्टी को मजबूती मिलेगी,तथा ये पार्टी को मजबूत बनाने में अपना अहम योगदान देंगे l इस अवसर पर नव मनोनीत जिला उपाध्यक्ष श्री पाण्डेय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल व पूर्व मंत्री ब्रह्मशंकर त्रिपाठी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी ने मुझे दी हैं, उसे पुरे मनोयोग से निभाने का प्रयास करूँगा l आगे उन्होंने कहा कि आज समाज का हर तबका, नौजवान, गरीब,बेरोजगार, मध्यम वर्ग, पिछड़ा वर्ग,अल्प संख्यक वर्ग,किसान एवं नौकरी पेशा वाले लोग सभी परेशान हैं l वर्तमान सरकार केवल हिन्दू -मुस्लिम, भारत -पाकिस्तान के नाम पर जनता को उलझा क़र मुर्ख बना रहीं हैं, और जनता का ध्यान भटका क़र मूल समस्या महंगाई, बेरोजगारी,अशिक्षा, स्वास्थ्य, समाजिक सदभाव आदि से भटकाने का काम कर रहीं हैं l समाज व लोकतंत्र खतरे में हैं, देश ताना शाह व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है l आज अमीर और अमीर व गरीब और गरीब होते जा रहा है l आगे कहा कि उद्योग पतियों के कर्ज माफ किए जा रहें है, और गरीबो को जेल में डाला जा रहा है l आज जरूरत है कि समाजवादी पार्टी के नीतियों को जन- जन तक पहुंचाये, तथा पार्टी को मजबूत बनाए l कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश यादव एवं संचालन जाहिद अंसारी ने किया l
इस अवसर पर मार्कण्डेय तिवारी, मौलाना यूनुस अंसारी ,आदर्श त्रिपाठी,अखिलेश पाण्डेय, मार्कण्डेय पटेल,धर्मेंद्र त्रिपाठी, अरुण पाठक, कौशल तिवारी,पप्पू अंसारी, गुलाब प्रसाद, सोहराब अली,पंकज शर्मा, अमजद अंसारी,अमरजीत यादव, अमरेंद्र यादव,जयनेन्द्र त्रिपाठी, राजू पाण्डेय,सुनील प्रधान आदि समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहें l
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…