News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: पत्रकारों के सुख- दुःख में अपनी महती भूमिका निर्वहन करती है ग्रापए- शैलेश उपाध्याय

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 11, 2021  |  5:20 PM

791 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: पत्रकारों के सुख- दुःख में अपनी महती भूमिका निर्वहन करती है ग्रापए- शैलेश उपाध्याय

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील ईकाई खड्डा की शनिवार को खड्डा चीनी मिल के डाक बगले पर आहूत बैठक में सदस्यता अभियान और संगठन के मजबूती सहित आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुआ।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

शनिवार को चीनी मिल के डाक बंगले पर ग्रामीणों पत्रकार एसोसिएशन कुशीनगर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शैलेश उपाध्याय की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय बैठक किया गया। बैठक में अध्यक्ष ने नये परिचय पत्र बनाने, जनपदीय सम्मेलन और संगठन के मजबूती के लिए बुनियादी ढांचे को सृदृढ़ करने की बात कही। उन्होंने कहा की हम सिर्फ कार्ड नहीं बांटते हैं बल्कि हम संगठन से जुड़े सभी पत्रकारों के सुख-दुख में अपनी महती भूमिका का भी निर्वहन करते हैं।तहसील अध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय ने कहा की ग्रामीण पत्रकारिता काफी चुनौतीपूर्ण कार्य हो गया है जो वर्तमान परिवेश में सत्य को लोगों तक पहुंचाने के लिए काफी चुनौतियों से होकर गुजरना पड़ा रहा है। बैठक में तहसील से जिला कार्यकारिणी और मंडल कार्यकारिणी में सदस्यों के नाम भेजने पर भी मंथन हुआ। बैठक का संचालन तहसील महामंत्री नत्थू शर्मा ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, बरिष्ठ पत्रकार व तहसील उपाध्यक्ष विद्याधर तिवारी, संगठन मंत्री संजय पाण्डेय, रविन्द्र विश्वकर्मा, सुमंत कुशवाहा, नागेन्द्र मिश्रा, रोहित चौहान, आनंद कुशवाहा, विनय शर्मा, दिवाकर कुमार, शैलेश यदुवंशी, मनोज कुशवाहा, सूर्यभान भारती आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking