कसया/कुशीनगर । अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी कुशीनगर द्वारा सोमवार को शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय एवं बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के प्राचार्य डॉ. केपी सिंह को उनके विद्यालय पहुँच कर पगड़ी, अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह दे एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया ।
संरक्षक राकेश जायसवाल ने बताया कि गुरूओं का सम्मान कर रोटरी के समस्त सदस्यों और स्वयं को भी सम्मानित होने की अनुभूति हो रही हैl क्लब के अध्यक्ष वाहिद अली ने कहा कि दुनिया में यदि आपके सफलता पर किसी को सबसे अधिक खुशी होती है,तो वह आपके शिक्षक को होती है। इस मौके पर सह-संरक्षक डॉ. एम.एच. खान, सचिव राजीव जायसवाल ‘लक्ष्य’, उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, संयुक्त सचिव अखिलेश शर्मा, रक्तदान संयोजक विजय कृष्ण द्विवेदी, राजीव तिवारी, आदिल खान शामिल रहे।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…