सपहा/कुशीनगर। शुक्रवार को विकास खंड कसया के ग्राम मैनपुर टोला खदही के मुसहर बस्ती में मुख्य चिकित्साधिकारी कुशीनगर के निर्देश पर हेल्थ कैम्प आयोजित हुई,जिसमे ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद दवा वितरण के साथ स्वस्थ जीवन यापन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ ही पात्रों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया।इस दौरान मौके पर सीएमओ कुशीनगर पहुँचे और प्रधानमंत्री आयुष्मान गोल्डेन योजना के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया ने पात्र मुसहर परिवारों का स्वास्थ बीमा कार्ड बनवाया।
जानकारी के अनुसार मुख्य चिकित्साधिकारी कुशीनगर डा सुरेश पटारिया के दिशा निर्देश पर डा. मार्कण्डेय चतुर्वेदी,डा.संजय कुमार सिंह,डा सावित्री सिंह,डा पल्लवी,मीरा दुबे, संध्या, सतीश ओझा, विमलेश दुबे,प्रवीण पाण्डेय,आकाश,हरिवंश गुप्ता फातिमा,श्रृगारी देवी,माया देवी आदि ने उक्त गांव में कैंप लगाकर 96 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद नि: शुल्क दवा वितरण किया गया। इस भीषण गर्मी में कैसे जीवन यापन किया जाय कि स्वयं स्वस्थ रहे और परिवार के लोगों को स्वस्थ रख सके इस संबंध में विधिवत जानकारी डाक्टरों की टीम द्वारा दी गई,इस दौरान मौके पर सीएमओ कुशीनगर पहुँचे और प्रधानमंत्री आयुष्मान गोल्डेन योजना के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया ने पात्र मुसहर परिवारों स्वास्थ बीमा कार्ड बनवाया।
इस दौरान 15 पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया तथा घर घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाया गया।इस अवसर पर राजमंगल कुशवाहा, मनोज खरवार अनिल कुशवाहा,दिनेश प्रसाद,प्रभू प्रसाद राकेश प्रसाद सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…