News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर:शोभा यात्रा के दौरान “जय श्रीराम” का नारा सुन महिला ने प्रभु श्रीराम को बोले अपशब्द, गिरफ़्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 22, 2024  |  8:56 PM

23 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर:शोभा यात्रा के दौरान “जय श्रीराम” का नारा सुन महिला ने प्रभु श्रीराम को बोले अपशब्द, गिरफ़्तार

कुशीनगर । अयोध्या में बन रहे विशाल राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को पूरा किया जिसे लेकर देशभर में उत्सव का माहौल है. भारत के लोग ही नहीं बल्कि विदेशों में रह रहे भारतीयों के बीच भी आज दीवाली जैसा जश्न देखने को मिल रहा है. विदेशी मीडिया में भी राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की खूब चर्चा है. वही कुशीनगर ज़िले के थाना सेवरही गांव परसा उर्फ सिरसिया का एक विडीओ वायरल हो रहा है वायरल विडीओ में देखा जा सकता है की शोभा यात्रा के दौरान लोगों द्वारा जय श्रीराम का नारे को सुन कर महिला द्वारा यात्रा में शामिल वाहन के आगे खड़ा होकर प्रभु श्रीराम को अपशब्द बोल रही है अब ये विडीओ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

आज की हॉट खबर- पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले...

उक्त विडीओ के सम्बंध में कुशीनगर पुलिस ने ट्वीट किया कि “प्रकरण में संबंधित महिला को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है, तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत की जा रही है।”

क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा बोले:

पुलिस क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा ने न्यूज अड्डा को बताया की वायरल हो रहे विडियो को त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी महिला के विरुद्ध सु संगत धारा में अभियोग दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित किया जायेगा।

देखे वायरल विडीओ

संबंधित खबरें
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking