News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: स्व० मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन खेल दिवस के अवसर पर हॉकी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 29, 2022  |  7:45 PM

943 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: स्व० मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन खेल दिवस के अवसर पर हॉकी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। क्रीड़ाधिकारी रवि निषाद ने बताया कि खेल निदेशालय, उ०प्र० एवं जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम – कुशीनगर के तत्वावधान में जादूगर स्व० मेजर ध्यानचन्द्र जी के जन्म दिन 29 अगस्त, 2022 को खेल दिवस के अवसर पर जिला क्रीड़ागन रविन्द्र नगर धूस पडरौना कुशीनगर के खेल मैदान पर 14 वर्षीय बालकों की हॉकी प्रतियोगिता की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में हॉकी में कुल 06 टीमो ने ‘भाग लिया जिसमे स्टेडियम ब्लू 08 गोल कर विजेता रही स्टेडियम रेड 02 गोल कर उपविजेता रही |

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

प्रतियोगिता का शुभारम्भ स्व० मेजर ध्यानचन्द्र जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उध्दाटन श्री सचिन कुमार, जिला युवा समन्यक, नेहरू युवा केन्द्र कुशीनगर के द्वारा किया गया | इस प्रतियोगिता के सफल संचलन में श्री मंगेशचन्द्र,गुड्डू गुप्ता, दिवाकर मणि त्रिपाठी, नेहा सिंह ममता भारती, धीरेन्द्र प्रताप सिंह आदि लोगो का काफी सराहनीय सहयोग रहा। पुरस्कार वितरण श्री मनोज सिंह,ब्लाक प्रमुख, प्रतिनिधि पडरौना कुशीनगर व श्री सचिन कुमार, जिला युवा समन्यक, नेहरू युवा केन्द्र कुशीनगर के द्वारा विजेता, उपविजेता, निर्णायक को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया | अंत में क्रीड़ाधिकारी कुशीनगर के द्वारा आये हुये आंगतुको के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking