News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: कार्य मे शिथिलता पाए जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ़ करें कार्यवाही-डीएम

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 9, 2021  |  8:30 PM

700 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कार्य मे शिथिलता पाए जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ़ करें कार्यवाही-डीएम

कुशीनगर | नियमित कोविड समीक्षा बैठक समेकित कोविड कमांड केंद्र में जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में कंटेंनमेंट जोन की स्थिति, L2 अस्पताल में बेड, आईसीयू की स्थिति जेनरेटर, प्रवासी श्रमिक, टीकाकरण इत्यादि मुद्दे पर समीक्षा हुई। उक्त बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक से कंटेनमेंट जोन की संख्या एवं स्थिति के बारे में पूछा गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गए । मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से अस्पताल में बेड की स्थिति , आईसीयू , ऑक्सीजन प्लांट इत्यादि से संबंधित जानकारी मांगी गई । मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर आज एक बार फिर डीएम की नाराजगी दिखी एवं उनसे आज हर मुद्दे पर जवाब मांगा गया। डीएम ने कहा कि यदि कोई कर्मचारी या बाबू कार्य में शिथिलता दिखाता है तो उस पर कार्यवाही करें उसे बढ़ावा मत दें।उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया कि दी गई जिम्मेदारियों का सही से निर्वहन करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, अपर पुलिस अधीक्षक श्री ए0 पी0 सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र गुप्ता समेत संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking