तमकुही/कुशीनगर (शम्भु सिंह/न्यूज अड्डा) | विकास खण्ड में कुछ ऐसे शिक्षक है जो एक से अधिक विद्यालयों का प्रभार संभाल रहे हैं, जब कि तमकुही कोई भी विद्यालय शिक्षक विहीन नही है। जबकि इस सम्बंध में उच्चाधिकारियों की ओर से स्पष्ट आदेश दिया गया हैं कि कोई भी शिक्षक एक से अधिक विद्यालय का प्रभार नही संभाल सकता हैं, साथ ही यह आदेश हैं प्रभार न लेने वाले शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाय। उसके बावजूद भी तमकुही में चार्ज का हस्तांतरण नही कराकर शासन की मंशा पर पानी फेरा जा रहा है। दूसरी बात कि अतिरिक्त चार्ज वाले विद्यालयों की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही हैं। अब देखा जाय कि विभागीय जिम्मेदार कबतक चार्ज का हस्तांतरण करवा रहे हैं।
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर बैरियर पर पुलिस चेकिंग से बचने के लिए…
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…