रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एन एच 730 पर चन्दरपुर गोबरही चौराहा स्थित कान्हा जन सेवा केंद्र की दुकान में बदमाशों द्वारा फिल्मी स्टाइल में असलहा दिखाकर दो लाख तीस हजार रूपये लूटने की जानकारी मिली है।
बदमाशों ने मंगलवार को दोपहर की वक्त में करीब 12बजकर 10 मिनट पर घटना को अंजाम दिया है।थाना क्षेत्र के धोधरहीं निवासी अनिल कुमार यादव पुत्र लक्ष्मी यादव (दुकानदार) ने बताया कि एक अपाची मोटर साईकिल से तीन युवक मेरे दुकान पर आये जिसमें से एक लड़का हेलमेट पहना था और मुझसे पूछा कि आप के पास कैश है हमने उससे कहा कि कितना चाहिए और हेलमेट निकालने को बोला तभी तीनों युवक मेेरे ऊपर पिस्टल तान दिये तथा दुकान में घुसकर काउंटर के दराज से कैश निकालकर फिल्मी स्टाइल मेें असलहा को लहराते हुए बाइक पर सवार होकर तीनों लुटेरे फरार हो गये।बदमाशों ने काउन्टर से 2लाख 30 हजार रूपये नगद की लूट की है।
घटना की सूचना हमने तत्काल पुलिस को दी।सूचना पाकर तत्काल मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेे कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुँचे और तहकीकात में जुट गये और तत्परता दिखाते हुए प्रभारी निरीक्षक ने तुुरंंत पुुुलिस टीम को अलग-अलग क्षेत्रों में रवाना भी कर दिया। मौके पर मिली सीसीटीवी कैमरे की फूटेेज में घटना स्पष्ट दिखाई दे रहा है। लूट होने की घटना संज्ञान में आने के तत्काल बाद पुुुलिस कप्तान धवल जयसवाल भी मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिये।
When searching for traditional health mixes, nutrition powders, porridge mixes and malt drinks, finding…
कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…
मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…
हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…