News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: कलयुग में केवल नाम मात्र से धन्य हो जाता है मानव जीवन- आचार्य विनय

सुनील नीलम

Reported By:

Feb 11, 2023  |  5:05 PM

418 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कलयुग में केवल नाम मात्र से धन्य हो जाता है मानव जीवन- आचार्य विनय
  • श्रीमद्भागवत कथा प्रथम दिन
  • सत्संग के जरिए ही अपने भावों को स्थिर रख सकता मानव

कुशीनगर। कलयुग में मनुष्य अपने भावों को सत्संग के जरिए ही स्थिर रख सकता है। सत्संग के बिना विवेक उत्पन्न नहीं हो सकता और बिना सौभाग्य के सत्संग सुलभ नहीं हो सकता। यह बातें आचार्य विनय शास्त्री ने कही।

समउर बाजार से सटे सीमावर्ती बिहार प्रांत के भगवानपुर गांव में श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन शुक्रवार की रात्रि नारद भक्ति संवाद , गोकर्ण व धुंधकारी प्रसंग के माध्यम से कथा महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए कथावाचक आचार्य विनय पांडेय ने कही। कथावाचक ने कहा कि इस श्रीमद् भागवत कथा का सात दिनों तक श्रवण करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप धुल जाते है। मनुष्य अपने जीवन में सातों दिवस को किसी ने किसी देवता की पूजा अर्चना करता है, लेकिन मानव जीवन में आठवां दिवस परिवार के लिए होता है। कलयुग में केवल नाम मात्र से मानव जीवन धन्य हो जाता है, और उसे संसारिक मायाजाल से मुक्त होकर भवसागर से पार लगाने का मार्ग प्रशस्त करता है।

संबंधित खबरें
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

मतभेदों को दूर कर गले मिलने का पर्व है होली
मतभेदों को दूर कर गले मिलने का पर्व है होली

हाटा में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन सुकरौली/कुशीनगर। संस्कृत पाठशाला में रविवार…

तमकुहीराज मछली मंडी से अवैध शराब के साथ अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज मछली मंडी से अवैध शराब के साथ अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर  ।कस्बा तमकुहीराज स्थित मछली मंडी क्षेत्र से पुलिस ने एक अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking